Home Latest news ताज़ा खबर हरियाणा में मर्डर कर कजाकिस्तान भागा आरोपी भारत लाया गया, CBI ने...

हरियाणा में मर्डर कर कजाकिस्तान भागा आरोपी भारत लाया गया, CBI ने इंटरपोल की मदद से किया ट्रेस

2
0

Source :- Khabar Indiatv

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के समन्वय से इंटरपोल के रेड नोटिस पर वांछित भगोड़े आशीष कुमार को कजाकिस्तान से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज भारत लाया गया। दिल्ली पहुंचने पर हरियाणा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।CBI के मुताबिक, आरोपी हरियाणा में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित था।

नवंबर 2025 में एक शादी समारोह के दौरान मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जब मृतक समारोह स्थल से अपने वाहन में जा रहा था, तब आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उसकी गाड़ी रोक ली और उस पर बेरहमी से हमला किया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

सितंबर 2026 में जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सितंबर 2026 में आशीष कुमार के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद उसका पता कजाकिस्तान के अल्माटी में वहां के इमिग्रेशन के अधिकारियों की मदद से लगाया गया। सोमवार को उसे भारत वापस लाया गया।  हरियाणा पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

इंटरपोल की मदद से 300 से ज्यादा भगोड़े भारत लाए गए

सीबीआई ने बताया कि भारत में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में वह देश की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ BHARATPOL के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग को सुगम बनाती है। साल 2019 से अब तक इंटरपोल चैनलों के जरिए 300 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है। इनमें 2026 में अब तक 75 भगोड़े शामिल हैं।

इससे पहले 18 नवंबर को सीबीआई ने केरल पुलिस के साथ समन्वय कर रेड नोटिस का सामना कर रहे रघेश उन्नीकोचन को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की थी। वह केरल में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। उसके खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका था और गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS