Home LIFESTYLE NEWS HINDI हर बार भंडारे जैसी गाढ़ी-रबड़ीदार खीर बनेगी, हलवाई से सीख लें ये...

हर बार भंडारे जैसी गाढ़ी-रबड़ीदार खीर बनेगी, हलवाई से सीख लें ये 4 सीक्रेट टिप्स!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भंडारे वाली खीर कभी आपने टेस्ट होगी तो उसका रबड़ीदार स्वाद आपको भी जरूर पसंद आया होगा। ऐसी खीर आप घर पर भी बना सकते हैं, बस हलवाई की बताई ये टिप्स अगर फॉलो कर लें।

कोई भी तीज-त्यौहार हो या घर में सभी का मीठा खाने का मन करे, खीर जरूर बनती है। इसका टेस्ट हर किसी को पसंद आता है, लेकिन जब बात हो भंडारे वाली खीर की, तो उसकी बात अलग ही होती है। वो खीर इतनी गाढ़ी, रबड़ीदार होती है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है। दावतों में भी अक्सर हलवाई ऐसी ही मलाईदार खीर बनाते हैं। घर पर भले ही सेम तरीके से दूध में चावल और ड्राई फ्रूट्स डालकर खीर बना लें, लेकिन वो स्वाद नहीं आ पाता। कभी सोचा है क्यों? ऐसा नहीं है हलवाई कुछ अलग करते हैं, बस छोटी-छोटी टिप्स हैं और दूध चावल का सही अनुपात, जिन्हें फॉलो कर के आप भी वैसी ही भंडारे वाली खीर घर पर बना सकते हैं। आइये जानते हैं टिप्स-

भंडारे जैसी खीर के लिए क्या है सही माप?

घर पर गाढ़ी रबड़ीदार खीर बनाने के चक्कर में लोग अक्सर ज्यादा चावल डाल देते हैं। इससे खीर हलवा ज्यादा लगने लगती है। भंडारे वाली खीर इसलिए ही इतनी टेस्टी लगती है, क्योंकि उसकी कंसिस्टेंसी एकदम परफेक्ट होती है, ना ज्यादा गाढ़ी और ना ही ज्यादा पतली। ऐसी खीर बनानी है तो ये माप नोट कर लें। अगर आप एक लीटर दूध ले रहे हैं, तो उसमें लगभग आधा कप चावल का इस्तेमाल करें। इस माप से हर बार एकदम परफेक्ट खीर बनती है।

हलवाई जैसी खीर बनाने के टिप्स

टिप 1- चावल को भिगोकर रखना

खीर बनाने के लिए चावल को कुछ देर पहले भिगोकर रखना जरूरी है। सबसे पहले इन्हें दो से तीन बार पानी से अच्छी तरह वॉश कर लें, फिर 20-25 मिनट के लिए इन्हें भिगोकर रख दें। चावल के दाने पानी को अच्छे से सोख लेंगे और फूलकर मुलायम हो जाएंगे।

टिप 2- दूध में दो उबाल आने तक पकाएं

खीर बनाने के लिए दूध को अच्छी तरह उबालना भी जरूरी है। एक पैन में थोड़ा सा पानी डालें, फिर इसमें दूध डालकर उबलने के लिए रख दें। ऐसा करने से दूध बर्तन की तली में चिपकता नहीं है। बीच-बीच में दूध को चलाते भी रहें। हाई फ्लेम पर इस तरह आपको दो उबाल आने तक दूध को पका लेना है। अब गैस की फ्लेम लो टू मीडियम करें और दूध को थोड़ा और पकने के लिए रख दें, ताकि ये गाढ़ा हो जाए।

टिप 3- चावलों को हल्का सा घी में भून लें

ये 1 टिप आपकी खीर के पूरे स्वाद की चेंज कर देगी। इसके लिए बस भिगोकर रखे हुए चावलों का सारा पानी निकाल दें और थोड़े से घी में एक बार भून लें। इन्हें ज्यादा नहीं भूनना है, बस हल्का सा कच्चापन निकाल दें। ध्यान रहे चावलों का रंग बदलने नहीं देना है। ऐसा करने से खीर ज्यादा खुशबूदार और टेस्टी बनती है, साथ ही जल्दी पकती भी है।

स्वाद की टिप- खीर का टेस्ट बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स मिला रहे हैं, तो उन्हें भी देसी घी में हल्का सा रोस्ट कर लें। खुशबू बहुत अच्छी आती है।

टिप 4- खीर को गाढ़ा करने के लिए ये करें ये काम

खीर को रबड़ीदार स्वाद देने के लिए एक मिक्सर में स्वादानुसार चीनी, दो चम्मच देसी घी में भुने हुए चावल और आधा कप दूध डालकर पीस लें। एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार हो जाएगा। खीर पकाते हुए ये पेस्ट उसमें एड कर दें और थोड़ी देर चलाते हुए खीर को पका लें। बिना मिल्क पाउडर या कंडेंस्ड मिल्क एड किए, खीर एकदम गाढ़ी-मलाईदार बनेगी जैसी भंडारे में मिलती है।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN