Home BUSINESS NEWS HINDI हर शेयर पर ₹33 डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट का ऐलान…ट्रैक्टर बनाती है कंपनी

हर शेयर पर ₹33 डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट का ऐलान…ट्रैक्टर बनाती है कंपनी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Escorts Kubota share: ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी- एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के शेयर पोर्टफोलियो में हैं ये खबर आपके काम की है। दरअसल, कंपनी ने FY26 के लिए 33 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी ने कहा कि डिविडेंड की सिफारिश उसके बोर्ड ने की है और इसका भुगतान उसकी आगामी सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा। आइए रिकॉर्ड डेट की डिटेल जान लेते हैं।

3 जुलाई है रिकॉर्ड डेट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के फाइनल डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट की बात करें तो 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) है। कंपनी इस दिन तक के शेयरहोल्डर्स को 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर पर 33 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। बता दें कि इससे पहले भी कंपनी ने 18 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया था। इस तरह, FY26 के लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा का कुल डिविडेंड पेआउट 51 रुपये प्रति इक्विटी शेयर हो गया है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि उसकी 80वीं सालाना आम बैठक 15 जुलाई, 2026 को रेगुलेटरी गाइडलाइंस के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों से आयोजित की जाएगी।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कहा कि फाइनल डिविडेंड के लिए पात्र होने के लिए डीमैट रूप में शेयर रखने वाले शेयरधारकों को 3 जुलाई को कामकाज के समय के अंत तक बेनिफिशियल ओनर के रूप में दर्ज होना चाहिए। कंपनी ने आगे कहा कि अगर AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिल जाती है, तो इसका भुगतान बैठक की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा के तिमाही नतीजे की बात करें तो मार्च तिमाही के दौरान टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 320.5 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल इसी अवधि में 271.6 करोड़ रुपये से 18 प्रतिशत अधिक है। ऑपरेशन्स से रेवेन्यू एक साल पहले के 2,444.9 करोड़ रुपये से 21.4 प्रतिशत बढ़कर 2,968.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंसोलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर 32.3 प्रतिशत बढ़कर 380.5 करोड़ रुपये हो गया।

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज एक्सिस डायरेक्ट ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘होल्ड’ रेटिंग बनाए रखते हुए इसके 12 महीने के टारगेट प्राइस को पहले के 3590 रुपये से घटाकर 3530 रुपये कर दिया है। गुरुवार को एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयर 0.54 प्रतिशत बढ़कर 2,948.30 रुपये पर बंद हुए। इस स्तर पर शेयर साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 22 प्रतिशत नीचे है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN