Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप सोच रहे कि खराब और गंदी हवा केवल आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही तो जरा संभल जाएं। एयर पलूशन से फेफड़े और दिल के साथ ही मेटाबॉलिक हेल्थ और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसे खतरे भी बढ़ रहे और सेहत को इतने सारे नुकसान हो रहे।
दिल्ली और आसपास के शहरों में गहरे प्रदूषण का असर है। हर सांस जहरीले प्रदूषित हवा के कणों से खतरनाक साबित हो रही। साल दर साल इस समस्या में इजाफा ही हो रहा और दो साल पहले लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ की रिपोर्ट में पाया गया कि प्रदूषित हवा के संपंर्क में लंबे टाइम तक रहने की वजह से हर साल इंडिया में डेढ़ मिलयन मौतें बढ़ जाती हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री (FICCI) की है जिसके मुताबिक मौत का आंकड़ा हर साल लगभग 2 मिलियन या 20 लाख का है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत के इन शहरों की हवा इतनी दूषित हो कैसे रही है। दरअसल, हवा में मौजूद प्रदूषण 2.5 माइक्रोमीटर से छोटे डायमीटर के पार्टिकल होते हैं। जिसमे से सबसे खतरनाक है PM2.5, ये फेफड़ों और ब्लड में गहराई तक जाता है और भारत में हेल्थ का एक बड़ा रिस्क है।
पलूशन की वजह से खांसी, सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा का बिगड़ना तो बिल्कुल कॉमन है लेकिन इससे भी ज्यादा ये पलूशन असर दिखाती है।
पलूशन से होने वाले सेहत को नुकसान
दूषित हवा के कण फेफड़ों और ब्लड में घुलकर शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचाते हैं। इंसुलिन फंक्शन डिस्टर्ब होना, हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ना, स्ट्रोक का खतरा, बच्चों के दिमाग के डेवलपमेंट पर असर पड़ता है। लगातार लंबे टाइम तक एयर पलूशन के संपंर्क में रहने से बॉडी के लगभग हर ऑर्गन प्रभावित होते हैं।
उत्तरी भारत के ज्यादातर प्रदूषित शहरों में लाखों लोग हर रोज इस जहरीली हवा में सांस लेते हैं जो केवल ब्रीदिंग सिस्टम को प्रभावित नहीं करती बल्कि उससे भी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।
बहुत ही छोटे कण जो करीब पीएम2.5 होते हैं वो फेफड़ों के जरिए ब्लड में घुल जाते हैं और शरीर के अलग-अलग अंगों और टिश्यू तक पहुंचते हैं। एक बार ये छोटे जहरीले कण शरीर में पहुंचते हैं तो
- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं
- इन्फ्लेमेशन होता है
- माइटोकॉन्ड्रियल फंक्शन डिस्टर्ब करता है
- इंसुलिन सिग्नलिंग को प्रभावित करता है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है
- वहीं ये दोनों समस्या मेटाबॉलिक डिसऑर्डर को बढ़ाती हैं। साथ ही डायबिटीज का रिस्क भी बढ़ता है।
मैक्स हेल्थ केयर के एंड्रोक्राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर अम्बरीश मिठल ने फर्स्टपोस्ट को बताया कि लोगों को लगता है कि बढ़ते प्रदूषण का असर केवल दिल और फेफड़ों तक सीमित है। लेकिन ये एयर पलूशन मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डाल रही। जिससे ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ रहा, बॉडी वेट, इंसुलिन सेक्रेशन और इंसुलिन एक्शन प्रभावित हो रहा।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने भी माना है कि खराब एयर क्वालिटी की वजह से कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ, मेटाबॉलिक डिसऑर्डर, सांस की बीमारियां, कैंसर और प्रेग्नेंसी में दिक्कतों का खतरा हो रहा।
रिसर्च में हुआ इन बीमारियों का खुलासा
रिसर्च के मुताबिक एयर पलूशन में लगातार एक्सपोजर की वजह से
- बच्चों के दिमाग के विकास पर असर होता है, उनके पढ़ने, सीखने और अटेंशन की क्षमता प्रभावित हो रही।
- फाइन पार्टिकल्स नर्वस सिस्टम में इन्फ्लेमेशन को ट्रिगर करता है।
- जिससे ब्रेन फंक्शन में बदलाव आते हैं।
- प्रेग्नेंसी में अगर दूषित हवा के संपंर्क में महिलाएं हैं तो उन्हें प्री टर्म बर्थ, बच्चे का वजन कम होना या फिर बेबी के बर्थ के साथ उसकी हेल्थ पर असर दिखता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




