Home rss world hindi हर हाल में… मुझे कोई नहीं रोक सकता; देश वापसी पर शेख...

हर हाल में… मुझे कोई नहीं रोक सकता; देश वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वे अगले महीने दिसंबर में भारत से अपने देश वापस लौटेंगी। उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला नहीं बदला है और वे किसी भी हाल में लौटेंगी।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने साफ कहा है कि वे अगले महीने दिसंबर में भारत से अपने देश वापस लौटेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह फैसला नहीं बदला है और वे किसी भी हाल में, किसी भी कीमत पर बांग्लादेश पहुंचेंगी। हसीना ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (AP) को ईमेल के जरिए यह बात कही। उन्होंने लिखा कि अगर मेरी किस्मत में मौत लिखी है, तो मैं अपने ही देश की मिट्टी पर अपने ही लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी। इसलिए मैं बांग्लादेश वापस आऊंगी। मेरा यह फैसला नहीं बदला है।

हसीना का यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश के एक विशेष न्यायाधिकरण ने 2025 में उन्हें मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी माना। सजा का मुख्य कारण 2024 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई घातक कार्रवाई है। अदालत के मुताबिक, हसीना उस कार्रवाई का आदेश देने के लिए जिम्मेदार थीं, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान लगभग 1400 लोगों की मौत हुई थी। हसीना ने किसी भी तरह की गलत कार्रवाई से इनकार किया है। उन्होंने न्यायाधिकरण के फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है और इस मुकदमे की वैधता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मामला सही तरीके से नहीं चला।

बता दें कि बांग्लादेश में 2024 में छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना को सत्ता से हटा दिया गया था। सत्ता छोड़ने के बाद वे भारत आ गईं और तब से यहीं रह रही हैं। वे 2009 से 2024 तक लगातार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। बांग्लादेश सरकार कई बार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण (वापस सौंपने) की मांग कर चुकी है। लेकिन भारत ने उन्हें बांग्लादेश को सौंपने से इनकार कर दिया है। हसीना ने पहली बार अगस्त में दिसंबर में देश लौटने का इरादा जताया था। अब उन्होंने फिर से पुष्टि की है कि उनका फैसला वही है।

हालांकि हसीना ने भारत से वापस लौटने की कोई स्पष्ट योजना नहीं बताई है। उन्होंने यह नहीं बताया कि वे बांग्लादेश कैसे पहुंचेंगी। बांग्लादेश पहुंचने के बाद उन्हें गिरफ्तार किए जाने की संभावना है, क्योंकि उनके खिलाफ मौत की सजा का फैसला हो चुका है। हालांकि शेख हसीना का रुख अभी तक साफ है कि वे निर्वासन में रहना नहीं चाहतीं और अपने देश लौटना चाहती हैं, भले ही इसके नतीजे कुछ भी हों।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN