Home rss world hindi हां, मुझ े फांस ी द े दो… 1284 लोगो ं क...

हां, मुझ े फांस ी द े दो… 1284 लोगो ं क ी मौत पर मंत्र ी न े खुद क ो ठहराय ा जिम्मेदार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बांग्लादेश में खसरे की बीमारी से अब तक 1284 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन ने सोमवार को खुद जिम्मेदारी ले ली। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी मेरी है। मुझे फांसी दो। यह मेरी नाकामी है।

बांग्लादेश में मार्च से चल रहे खसरे के प्रकोप ने अब तक 1284 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सबसे अधिक बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बीमारी लगातार फैल रही है और मौतों का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। इस स्थिति में स्वास्थ्य मंत्री सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन ने खुद जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मुझे फांसी दो। दरअस,ल, सोमवार को ढाका के एक कार्यक्रम में जब पत्रकारों ने पूछा कि सात महीने में करीब 1200 बच्चों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है ( पिछली अंतरिम सरकार या मौजूदा सरकार) तो मंत्री ने साफ कहा कि जिम्मेदारी मेरी है। मुझे फांसी पर लटका दो। यह मेरी नाकामी है। मैंने कोशिशें की हैं। यह मेरी सरकार की नाकामी नहीं है।

मंत्री ने आगे कहा कि अभी खसरे से बीमार होने वाले ज्यादातर बच्चों को टीका नहीं लगा था। इनमें कई बच्चे छह महीने से भी छोटे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टीके ज्यादातर जर्मनी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया से आए हैं। भारत से सिर्फ 8 प्रतिशत टीके आए। ये सभी टीके WHO द्वारा जांचे और मंजूर किए गए हैं और UNICEF के जरिए भेजे गए हैं।

पिछली सरकार पर क्या आरोप?

मौजूदा BNP सरकार ने मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरकार का कहना है कि यूनुस सरकार ने देश भर में टीकाकरण अभियान नहीं चलाया और आपातकालीन टीकों का कोई स्टॉक भी नहीं रखा। आखिरी बड़ा टीकाकरण अभियान 2020 में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के समय हुआ था। उसके बाद कई सालों तक नियमित टीकाकरण कमजोर रहा।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री एमए मुहित ने कहा कि 2024 के आखिर या 2025 की शुरुआत में जो विशेष टीकाकरण अभियान होना था, वह नहीं चलाया गया। मंत्रालय में टीकों का आपातकालीन भंडार भी नहीं था। उन्होंने कहा कि एक तीन सदस्यीय जांच आयोग (जिसमें पूर्व जज और मेडिकल विशेषज्ञ शामिल हैं) इस लापरवाही की जांच कर रहा है। इस दौरान मुहित ने कहा कि हम दोषारोपण की राजनीति में नहीं पड़ना चाहते। लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि किसी भी बच्चे की जान लापरवाही की वजह से न जाए।

क्या कह रहे आंकड़े?

स्वास्थ्य महानिदेशालय (DGHS) के अनुसार, 10 अप्रैल से अब तक कुल 1284 मौतें हुई हैं। इनमें 1179 मौत की वजह खसरा बताई जा रही है। 105 मौत पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में दो और मौतें हुईं। इसी अवधि में 1359 नए संदिग्ध मामले और 81 नए पुष्टि मामले सामने आए। कुल मिलाकर 2.4 लाख संदिग्ध मामले और 24523 लैब-कन्फर्म मामले दर्ज हुए हैं। करीब 2.14 लाख मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से दो लाख से ज्यादा ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

क्या है टीकाकरण की स्थिति?

बता दें कि बीएनपी सरकार ने अप्रैल में इमरजेंसी टीकाकरण अभियान शुरू किया था। इसमें छोटे बच्चों को प्राथमिकता दी गई। WHO, UNICEF और GAVI जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने सहयोग दिया। फिर भी बीमारी और मौतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 2025 में 12 महीने के बच्चों के लिए खसरे सहित टीकाकरण दर गिरकर 59.6 प्रतिशत रह गई थी।

वहीं, जानकारों का कहना है कि नियमित टीकाकरण में लंबे समय की कमी और राजनीतिक अस्थिरता की वजह से यह बड़ा प्रकोप हुआ। बता दें कि खसरा एक बहुत तेजी से फैलने वाली बीमारी है। यह हवा से फैलती है। जिन लोगों को टीका नहीं लगा होता, उन्हें इसका ज्यादा खतरा रहता है। खासकर छोटे बच्चे और जिनका नियमित टीकाकरण नहीं हुआ, वे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN