Home rss world hindi हीरो कैप्टन स्मित मच्छार से नेतन्याहू ने की बात, पीएम मोदी संग...

हीरो कैप्टन स्मित मच्छार से नेतन्याहू ने की बात, पीएम मोदी संग इजरायल आने का दिया न्योता

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Smit machchhar netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाई दुबई कैप्टन स्मित मच्छार से बात की है। नेतन्याहू ने स्मित की बहादुरी को सलाम करते हुए उन्हें पूरी दुनिया का सच्चा हीरो बताया है। उन्होंने उन्हें पीएम मोदी संग इजरायल आने का न्योता भी दिया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की है। उन्होंने फोन पर बात करते हुए हाईजैक की घटना को रोकने के लिए स्मित मच्छार के साहस की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने मच्छार को पीएम मोदी के साथ इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह के में वार्षिक मशाल प्रज्जवलन समारोह में शामिल होकर इस सम्मान को ग्रहण करने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए कहा कि आप इजरायल और भारत समेत पूरी दुनिया के सच्चे हीरो हैं।

कॉकपिट में उस दिन क्या हुआ? कैप्टन स्मित ने नेतन्याहू को बताया

हीरो कैप्टन स्मित मच्छार से बात करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने उनकी सेहत की भी कामना की। इसके बाद कैप्टन स्मित ने पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कैसे ओमानी पायलट प्रार्थना करने के लिए उठा लेकिन बाद में उसने पीछे से हमला कर दिया। स्मित ने कहा, “को पायलट प्रार्थना करने के लिए उठा और पीछे की तरफ चला गया। सम्मान के तौर पर मैंने पीछे नहीं देखा। कुछ ही मिनिट बाद मुझे एक चोट लगी। मुझे लगा प्लेन को कुछ हुआ है। तभी एक पीछे से एक और हमला हुआ। उस वक्त मुझे समझ आया कि यह वही (को पायलट) है।”

मच्छार ने कहा कि इसके बाद वह उसे हटाते हुए पीछे की तरफ मुड़े और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, लेकिन ओमानी पायलट ने उसे फिर से बंद कर दिया। इसके बाद वह फ्लोर पर गिर पड़े।

मच्छार ने बताया कि इसी हाथापाई के दौरान उन्हें थोड़ी देर में फिर लगा कि वह दरवाजा खोल सकते हैं। इसके बाद उन्होंने हिम्मत करके दरवाजा खोला और बाहर लोग खड़े हुए थे। उन्होंने कहा, “मैं जमीन पर पड़ा हुआ था। उसी वक्त मुझे लगा कि दरवाजा खोलने का मेरे पास एक मौका और है। इसके बाद मैंने वह खोल दिया। लोग बाहर इंतजार कर रहे थे। इसके बाद मैंने देखा कि लोग तेजी के साथ अंदर आ गए।”

इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्मित की तरीफ करते हुए कहा कि आप इजरायल और भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सच्चे हीरो हैं।

नेतन्याहू ने पीएम मोदी संग इजरायल आने का दिया न्योता

कैप्टन स्मित मच्छार से बात करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने उन्हें पीएम मोदी संग इजरायल आने का न्योता दिया। नेतन्याहू ने कहा कि वह उन्हें और पीएम मोदी को सम्मान के तौर पर इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सेलिब्रेटरी फ्लेम (मशाल प्रज्जवलन) के लिए आमंत्रित किया है। बता दें, ऐतिहासिक रूप से इजरायल का स्वतंत्रता दिवस 14 मई को पड़ता है। लेकिन इजरायल अपने स्वतंत्रता दिवस (हात्जमाउत) को हिब्रू पंचांग के इयार महीने के 5वें दिन मनाता है। अंग्रेजी केलैंडर के अनुसार इसकी तारीफ हर बार बदलती रहती है। अगला इजरायली स्वतंत्रता दिवस 11 मई 2027 के सूर्यास्त से शुरू होकर 12 मई 2027 तक चलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN