Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/FarB_1791093702385_2d3g_1791093706798_y9ko_fe5bf3e2-aa23-4084-9958-3bebff15ec85_CoKt.jpgBigg Boss 20 Farrhana Bhatt: फरहाना भट की टीम ने बताया कि इवेंट में फरहाना की एक झलक पाने के लिए भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी और हालात काफी मुश्किल हो गए थे।
बिग बॉस 19 में फर्स्ट रनर अप रहीं फरहाना भट के लिए हाल ही में बड़ी मुश्किल स्थिति पैदा हो गई। एक्ट्रेस हैदराबाद में एक फैशन इवेंट में पार्टिसिपेट करने पहुंची थीं और इसी दौरान उनकी गाड़ी को भीड़ ने घेर लिया। फरहाना की गाड़ी के लिए निकलना मुश्किल हो रहा था और एक्ट्रेस के लिए भी डराने वाली स्थिति पैदा हो गई थी। यह वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इसकी काफी निंदा की। इसी बीच अब फरहाना भट की टीम की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी करके इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया दी है, और बताया है कि असल में क्या हुआ था।
फरहाना की टीम ने जारी किया बयान
फरहाना भट की टीम ने इंस्टा स्टोरी पर बयान जारी करते हुए बताया, “उसी वक्त पर इवेंट की जगह पर भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी और हालात काफी मुश्किल हो गए थे। इसकी वजह से भीड़ के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यहां तक कि महिलाओं के बीच भी। किसी को ऐसी स्थिति में असहज और असुरक्षित पाकर फिक्र होना स्वाभाविक है। हम समझते हैं कि जब किसी कलाकार को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट होता है तो इमोशन्स बहुत हाई हो सकते हैं।” टीम ने लिखा कि इस तरह के इवेंट का हिस्सा बनने वालों की सुरक्षा, मर्यादा और सहजता सबसे पहली प्राथमिकता होती है। टीम ने वीडियो शेयर करने को भी कहा है।
वायरल हो रहे हैं वीडियो और बातें
टीम ने अपील की है कि इन वीडियोज को देखें और शेयर करें ताकि किसी तरह के पर्सनल अटैक्स या अनचाही निगेटिविटी से बचा जा सके। टीम ने फरहाना भट की तरफ से बयान जारी करते हुए लिखा, “हमने हैदराबाद में एक फैशन एग्जिबिशन के बाद उनके बारे में वायरल हो रहे वीडियो और बातचीत देखी है। सबसे पहले तो हम यह कहना चाहेंगे कि हम उस प्यार और जोश की तारीफ करते हैं जो फरहाना को वहां आए लोगों से मिला। हैदराबाद के लोगों से मिला रिस्पॉन्स बहुत शानदार था, और फरहाना उनके प्यार के प्रति आभारी हैं।” साथ ही टीम ने यह भी बताया कि कैसे वेन्यू पर सिचुएशन काबू के बाहर हो गई थी।
बेकाबू हो गई थी भीड़ और हालात
टीम ने लिखा, “साथ ही हम यह भी कहना चाहेंगे कि इवेंट की जगह पर भीड़ और हालात बेकाबू हो गए थे।” टीम ने लिखा कि फरहाना सिर्फ प्यार और रिस्पेक्ट के साथ हैदराबाद आई थीं और वह नहीं चाहेंगी कि किसी को चोट लगे, कोई अपमानित या बेइज्जत महसूस करे।” बात वर्क फ्रंट की करें तो फरहावा भट अभी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रही हैं। अविनाश मिश्रा, हर्श गुजराल, करण वाही और रित्विक धनजानी के अलावा फरहाना भट भी टॉप 5 में शामिल हैं। शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स टीवी पर आज रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। दर्शक इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



