Home rss sports hindi हॉकी के दिग्गज एमएम सोमैया के घर बड़ी चोरी, चोर ले उड़े...

हॉकी के दिग्गज एमएम सोमैया के घर बड़ी चोरी, चोर ले उड़े 1980 मॉस्को ओलंपिक का गोल्ड मेडल

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

जिस गोल्ड मेडल को हासिल करने के लिए एक खिलाड़ी ने सालों तक मैदान पर पसीना बहाया और देश का नाम रोशन किया, वही ऐतिहासिक सम्मान अब चोरों के हाथ लग गया है। भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी एमएम सोमैया के बेंगलुरु स्थित घर में चोरी की वारदात हुई है। चोर न सिर्फ घर से कीमती सामान ले गए, बल्कि उनके साथ भारतीय हॉकी के इतिहास से जुड़ी कई अनमोल यादें भी उड़ा ले गए। इनमें 1980 मॉस्को ओलंपिक में भारतीय टीम के साथ जीता गया गोल्ड मेडल भी शामिल है। एमएम सोमैया हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और भारतीय टीम की कई ऐतिहासिक जीत का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 3 ओलपिंग गेम्स में हिस्सा लिया और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रहे।

यह घटना बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके के न्यू थिप्पासंद्रा की है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने उस समय सोमैया के घर को निशाना बनाया, जब वह अपने परिवार के साथ शहर से बाहर थे। बताया जा रहा है कि सोमैया 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच अपने गृह नगर कोडगु गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में सेंध लगाई और वहां रखे कीमती सामान के साथ कई अनमोल मेडल भी चोरी कर लिए।

घर लौटने पर पता चली चोरी की वारदात

इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, एमएम सोमैया 25 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे अपने घर से निकले थे। वह 28 अक्टूबर की सुबह लगभग 7:15 बजे वापस लौटे। घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने बनाई स्पेशल जांच टीम

चोरी हुए सामान में 1980 मॉस्को ओलंपिक का गोल्ड मेडल सबसे अहम है। इसके अलावा 1982 में नई दिल्ली में आयोजित एशियन गेम्स का सिल्वर मेडल भी गायब है। चोर 1986 के सियोल एशियन गेम्स में जीता गया ब्रॉन्ज मेडल और 1982 में एम्स्टर्डम में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी का ब्रॉन्ज मेडल भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम गठित की है। चोरों का पता लगाने और चोरी हुए पदकों की बरामदगी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

यह भी पढ़ें:

पिता का अचानक निधन, टूटने के बाद भी नहीं मानी हार, ऐसे विश्व चैंपियन बनीं मनीषा भानवाला

भारतीय एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

SOURCE : KHABAR INDIAN TV