Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान गाना गाते रहे सोनू निगम, वायरल हुआ...

हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान गाना गाते रहे सोनू निगम, वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स बोले-आप अनमोल हो

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/weseffdgggfrg_1786268072576_1786268086589_ba0720be-6d73-4efd-ba07-69ba2e6a429e.jpg

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम म्यूजिक से कितना प्यार करते हैं ये वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है। सोनू हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान मोहम्मद रफी का गाना गुनगुनाते नजर आए। उनके चेहरे पर दर्द नजर नहीं आ रहा है।

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर को हॉस्पिटल के बेड पर गाना गाते हुए देखा जा सकता है। सोनू ने खुद ये वीडियो शेयर कर अपनी उंगली की सर्जरी होते हुए दिखाई है। इस दर्द भरे प्रोसेस के दौरान सिंगर मोहम्मद रफी का गाने को गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। सिंगिंग के प्रति सोनू की लग्न और उनकी इस हिम्मत की तारीफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर्स उनकी हाथ की उंगली की सर्जरी कर रहे हैं।

सर्जरी के दौरान गाना गाते रहे सोनी निगम

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनू हॉस्पिटल के बेड पर हैं और दूसरी तरफ उनके हाथ की उंगली की सर्जरी चल रही है। इस दौरान सिंगर मोहम्मद रफी का गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी है’ गाते हुए नजर आ हरे हैं। इस वीडियो में उन्हें अपने डॉक्टर्स से भी बातें करते हुए देखा जा सकता सकता है। सोनू ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सर्जरी के दौरान डॉक्टर निलेश सतभाई और उनकी प्यारी टीम के लिए एक अचानक की गई परफॉर्मेंस। दर्द के बीच गाना, म्यूजिक का जश्न।’ यूजर्स सिंगर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

सोनू निगम के वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन

सोनू निगम के इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘इस वीडियो पर रणवीर इलाबादिया ने कमेंट कर सिंगर के जल्दी ठीक होने की कामना की है। एक और यूजर ने लिखा, ‘सोनू निगम जी आपको ऐसे देख कर दुख हो रहा है’, एक अन्य यूजर ने लिखा ‘महादेव आप पर अपनी कृपा बरसाए’, एक और यूजर ने लिखा, ‘आप जल्दी ठीक होंगे’, एक यूजर ने लिखा, ‘इतने दर्द में भी आपकी आवाज में मिठास है और आपके सुर नहीं हिले’, ‘आपके जैसा टैलेंट दोबारा जन्म नहीं लेता’।

सोनू निगम ने हर बड़े एक्टर के लिए गाया गाना

बता दें, सोनू निगम ने 90 के दशक से लेकर अभी तक सोनू हिंदी फिल्मों के लिए गाना गा रहे हैं। अपने इस सफर के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टर्स सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान, गोविंदा के लिए गाने गाए। उनकी आवाज में गाया हुआ गाना ‘अभी मुझमें कहीं’ जैसे गाने खूब मशहूर हुए। इसके अलावा गोविंदा के कई हिट गानों में सोनू की ही आवाज है। सोनू निगम के गानों की लिस्ट बहुत खूबसूरत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN