Home LIFESTYLE NEWS HINDI होंठ काले और ड्राई हैं? घर पर बनाएं DIY मुलेठी लिप बाम,...

होंठ काले और ड्राई हैं? घर पर बनाएं DIY मुलेठी लिप बाम, पिंक और सॉफ्ट होने लिप्स!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सर्दियों में अगर आपके होंठ भी ड्राई हो गए हैं या कालापन बढ़ गया है, तो ये DIY मुलेठी लिप बाम बनाकर तैयार कर सकते हैं। नेचुरल चीजों से बनी ये लिप बाम होंठों को मॉइश्चराइज और मुलायम बनाने में मदद करती है।

सर्दी के मौसम में ठंडी हवाओं के कारण होंठ फटना बड़ी आम समस्या है। कम नमी की वजह से होंठ इतने ड्राई हो जाते हैं कि कई बार पपड़ी जमने लगती है और उनका रंग भी फीका नजर आने लगते हैं। ऐसे में होंठों को मुलायम और मॉइश्चराइज रखने के लिए आप ये मुलेठी लिप बाम बनाकर तैयार कर सकते हैं। खासकर अगर आपके होंठो का रंग डार्क होने लगा है या ड्राइनेस बनी रहती है, तो ये नेचुरल लिप बाम काफी फायदेमंद हो सकती है। जरूरी नहीं है कि सिर्फ विंटर्स में ही इसका इस्तेमाल किया जाए। ये लिप बाम हर मौसम में आपके होंठों को सॉफ्ट और प्लंप बनाए रखने में मदद करती है। इसमें मुलेठी है, जो पिगमेंटेशन में अच्छा वर्क करती है। साथ ही बादाम का तेल, नारियल तेल, शीया बटर और बी वैक्स जैसे इंग्रेडिएंट्स हैं, जो होंठों नमी देने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाना कैसे है।

मुलेठी लिप बाम बनाने के लिए चाहिए होंगी ये चीजें

सॉफ्ट और पिंक लिप्स के लिए आप ये मुलेठी लिप बाम बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों को जरूरत होगी- व्हाइट बीवैक्स (White Beeswax) (10 ग्राम), नारियल का तेल (5 ml), बादाम का तेल (5 ml), मुलेठी पाउडर (आधा चम्मच) और पिंक या रेड फूड कलर (ऑप्शनल)।

इस तरह बनाएं मुलेठी लिप बाम

स्टेप 1- सबसे पहले एक साफ बाउल में व्हाइट बीवैक्स, नारियल का तेल, बादाम का तेल और मुलेठी पाउडर डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 2- अगर आप टिंटेड लिप बाम बनाना चाहते है, तो फूड कलर की कुछ बूंदे मिला सकते हैं।

स्टेप 3- अब एक पैन में थोड़ा सा पानी गर्म करें और उसके ऊपर सामग्री वाली कटोरी रख दें। डबल बॉयलर मैथड की मदद से इन सभी चीजों को लो फ्लेम पर 5-10 मिनट के पका लें। ताकि ये अच्छी तरह मेल्ट हो कर मिक्स हो जाएं।

स्टेप 4- इस मिक्सचर को एक साफ सूखी-शीशी में भरकर रख लें। इसे फ्रिज में या रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने दें। लिप बाम जमकर सेट हो जाएगी।

कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं?

ये लिप बाम आप 3-6 महीने तक आराम से स्टोर कर के रख सकते हैं। फ्रिज में स्टोर करने से ये कई दिनों तक आराम से चल जाती है।

मुलेठी लिप बाम लगाने के फायदे

  • बीवैक्स होंठों के रूखेपन को कम करने में मदद करता है। साथ ही बाहरी वातावरण के प्रभाव से भी लिप्स को बचाता है।
  • नारियल तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं।
  • बादाम के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जो होंठों की पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं।
  • शीया बटर में मौजूद विटामिन्स और फैटी एसिड्स, लिप्स को रिपेयर करते हैं और उन्हें मुलायम बनाने में मदद करते हैं।
  • फूड कलर लिप्स को नेचुरल पिंक टिंट देने का काम करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN