Home - हो जाइए तैयार, कल आ रहा Ai+ Nova 2 Power 5G, इसमें...

हो जाइए तैयार, कल आ रहा Ai+ Nova 2 Power 5G, इसमें 7000mAh बैटरी, 48MP कैमरा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Ai+ Nova 2 Power 5G कल यानी 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh लिथियम-पॉलीमर बैटरी है। इसमें 48 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा होगा।

Ai+ Nova 2 Power 5G फोन पांच कलर ऑप्शन – डीप पर्पल, ब्लू फ्यूजन, गोल्डन ब्लू फ्यूजन, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन में लॉन्च होगा।

5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, लेकिन बजट कम है, तो Ai+ का अपकमिंग फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। हम बात कर रहे हैं Ai+ Nova 2 Power 5G की। यह फोन भारत में कल यानी 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर पहले से ही लाइव है, कंपनी इसके कई सभी खास फीचर्स का खुलासा कर चुकी है। फोन पांच कलर्स में आएगा और इसका ब्लू फ्यूजन कलर वेरिएंट दिखने में काफी अट्रैक्टिव है। लॉन्च से पहले देखें अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है…

Nova 2 Power 5g

Ai+ Nova 2 Power 5G की खासियत

कंपनी पहले ही कंफर्म कर दिया है कि यह फोन पांच कलर ऑप्शन – डीप पर्पल, ब्लू फ्यूजन, गोल्डन ब्लू फ्यूजन, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन में लॉन्च होगा। डिजाइन की बात करें तो, Ai+ Nova 2 Power के पिछले हिस्से में एक उभरा हुआ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखता है, जिसमें दो बड़े गोल कैमरा रिंग के साथ एक LED फ्लैश और एक और गोल एलिमेंट है। इसमें 48-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए, फोन में 13 मेगापिक्सेल कैमरा होगा।

Nova 2 Power 5g

बड़ा डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और हैवी रैम

फोन में 120 हर्टज रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले के बीचोंबीच पंच-होल कैमरा कटआउट है, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा होगा। फोन के चारों किनारे गोल हैं। फोन के बैक पैनल पर बीचोंबीच Ai+ लोगो लगा है। राइट साइड पर पावर बटन है, जिस पर लाल रंग की झलक दिखती है। इसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट दिया गया है। इसे 6GB+128GB और 8GB+128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन कंपनी के nxtQ OS पर चलेगा।

तेज चार्जिंग और बड़ी बैटरी भी

अपकमिंग Ai+ Nova 2 Power फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh लिथियम-पॉलीमर बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी दावा कर रही है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे दिन चल सकती है। फोन की कीमत कितनी हो

गी, यह जानने के लिए हमें इसके ऑफिशियल लॉन्च का इंतजार करना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN