Home rss business hindi ₹133 से ₹37 तक आ गया ओला का शेयर, अब भाविश अग्रवाल...

₹133 से ₹37 तक आ गया ओला का शेयर, अब भाविश अग्रवाल ने गिरवी रख दी हिस्सेदारी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Ola Electric Share: भाविश अग्रवाल ने कंपनी के प्रस्तावित 1,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने के लिए अपनी 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रख दी है
  • बता दें एक समय यह शेयर 133 रुपये के पार चला गया था

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और एमडी भाविश अग्रवाल ने कंपनी के प्रस्तावित 1,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने के लिए अपनी 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। कंपनी ने 4 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों को इसकी जानकारी दी। बता दें एक समय यह शेयर 133 रुपये के पार चला गया था। अगर इसके 52 हफ्ते के लो की बात करें तो यह 22.25 रुपये के निचले स्तर को टच कर चुका है। जबकि, 52 हफ्ते के हाई की बात करें तो इसने 58.67 रुपये के लेवल को भी छुआ है।

कंपनी के मुताबिक, शेयरों को गिरवी रखने का उद्देश्य केवल राइट्स इश्यू में अग्रवाल की हिस्सेदारी के लिए फंड जुटाना है। इन शेयरों की कोई बिक्री नहीं की गई है और फिलहाल उनकी सिक्योरिटीज पर कोई अन्य Pledge नहीं है। अग्रवाल बाकी शेयर होल्डर्स की तरह समान शर्तों पर राइट्स इश्यू में निवेश करेंगे।

ओला इलेक्ट्रिक के बोर्ड ने सितंबर के अंत में 1,000 करोड़ रुपये तक का राइट्स इश्यू मंजूर किया था। ड्राफ्ट लेटर ऑफ ऑफर के अनुसार, करीब 350 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और करीब 400 करोड़ ऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए किया जाना प्रस्तावित है। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में लगाई जाएगी।

अग्रवाल के पास ओला में कितनी हिस्सेदारी

अग्रवाल के पास जून 2026 तक कंपनी की करीब 26.52% हिस्सेदारी थी, जबकि प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी करीब 32.97% थी। 4.32% हिस्सेदारी का मौजूदा बाजार मूल्य लगभग 741 करोड़ रुपये बताया गया है, हालांकि यह रकम उनके राइट्स इश्यू में वास्तविक निवेश के बराबर नहीं है।

ओला इलेक्ट्रिक के लिए यह फंडरेज ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी बिक्री और बाजार हिस्सेदारी के दबाव से जूझ रही है। दूसरी ओर टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और अथर एनर्जी जैसे प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज निवेशकों की नजर ओला के शेयरों पर

1 अक्टूबर को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 0.43 प्रतिशत चढ़कर 37.10 रुपये पर बंद हुए थे। इस नए अपडेट के बाद आज निवेशकों की नजर ओला के शेयरों पर होगी। पिछले एक साल में यह स्टॉक करीब 30 प्रतिशत गिर चुका है। जबकि, पिछले 6 महीने में इसने 27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ओला की मार्केट में एंट्री करीब 91.20 रुपये पर हुई थी।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN