Home - ₹22,999 में आया Samsung का गोरिल्ला ग्लास, 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा...

₹22,999 में आया Samsung का गोरिल्ला ग्लास, 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा वाला 5G फोन; 6 साल नॉन-स्टॉप चलेगा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, दमदार प्रोसेसर और AI फीचर्स मिलते हैं। साथी ही फोन की कीमत 25000 रुपए से कम है:

Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी Galaxy M सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का OIS कैमरा, मजबूत और बड़ी डिस्प्ले दी गई है। यह फोन मिड-रेंज में बेस्ट 5G स्मार्टफोन है। सैमसंग ने इस फोन को तेज चिपसेट LPDDR5X RAM और जल्दी एक्सेस होने वाले UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा है। सुरक्षा के लिए, स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus+ से मजबूत बनाया गया है, जो बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और 2 मीटर तक की ऊंचाई से गलती से गिरने पर मजबूती देता है। जानिये फोन की कीमत और सभी दमदार फीचर्स:

भारत में Samsung Galaxy M47 5G की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत 22,999 रुपए (कूपन ऑफर के साथ) है। यह फोन ‘रोग रेड’ और ‘ब्लेज ब्लू’ कलर के ऑप्शन में आता है। Samsung Galaxy M47 5G फोन की सेल 4 जुलाई से शुरू होने वाली है। Prime Day Sale के दौरान Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7-इंच का फुल HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 800 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस और 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus+ से सुरक्षा दी गई है। इसकी वजह से स्क्रॉलिंग स्मूद होती है और वीडियो देखने या गेम खेलने का अनुभव बेहतर मिलता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी अच्छी है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

Galaxy M47 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 710 GPU दिया गया है। यह 6GB और 8GB LPDDR5X RAM और 128GB व 256GB UFS 3.1 स्टोरेज वाले वैरिएंट्स में आता है। माइक्रो-SD कार्ड का इस्तेमाल करके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, Galaxy M47 5G में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सैमसंग का यह नया डिवाइस One UI 8.5 पर आधारित Android 16 पर चलता है और इसमें 6 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर, USB Type-C ऑडियो और 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN