Home LIFESTYLE NEWS HINDI ₹30 वाली विटामिन C की टैबलेट से सच में निखरता है रंग?...

₹30 वाली विटामिन C की टैबलेट से सच में निखरता है रंग? डॉक्टर से जानें फायदे-नुकसान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

विटामिन सी की टैबलेट्स काफी सस्ते में मार्केट में मिल जाती हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि इन्हें लेने से चेहरे का रंग साफ होता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? क्या हर किसी को विटामिन सी की टैबलेट्स लेनी चाहिए? आइए ये बातें एक्सपर्ट से जानते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए लोग तरह तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और रेमेडीज ट्राई करते हैं। आजकल तो सप्लीमेंट्स भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं, जिनमें सबसे कॉमन है विटामिन सी। विटामिन सी सप्लीमेंट्स गोलियों और एफर्वेसेंट टैबलेट के रूप में आता है और काफी सस्ता भी होता है। इसलिए लोग अक्सर मार्केट से 25-30 रुपए में विटामिन सी की टैबलेट्स ले ही आते हैं और बिना सोचे-समझे खाना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया पर बताया जाता है कि ये स्किन को ब्राइट, ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद करता है। लेकिन क्या वाकई हर किसी को विटामिन सी सप्लीमेंट लेना चाहिए? क्या वाकई ये स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है? आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।

क्या विटामिन सी टेबलेट से स्किन ग्लो करती है?

विटामिन सी की बात करें तो ये हमारी स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। ये कॉलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है, फ्री रेडिकल डैमेज से फाइट करता है, जिससे स्किन पर ग्लो दिख सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका रेड्डी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि विटामिन सी की टेबलेट लेने से आपकी स्किन टोन कुछ हद तक इंप्रूव हो सकती है और ये ईवेन स्किन टोन को भी प्रमोट करती है।

बहुत ज्यादा इंप्रूवमेंट की उम्मीद ना रखें

डॉक्टर कहती हैं कि विटामिन सी टैबलेट चूंकि चेहरे पर सीधा नहीं लगाई जाती है बल्कि इसे कंज्यूम किया जाता है, इसलिए इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें करना ठीक नहीं है। खासकर अगर आपको एक्ने, एक्ने के दाग, डार्क स्पॉट्स और झाईयां या पिगमेंटेशन जैसी समस्या है, तो सिर्फ विटामिन सी की टैबलेट्स लेने से कोई खास असर नहीं दिखने वाला है।

किन लोगों को लेना चाहिए विटामिन सी सप्लीमेंट?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं कि जो लोग स्मोकिंग करते हैं, जिन्हें धूप और प्रदूषण का ज्यादा एक्सपोजर रहता है या जिनकी डाइट में विटामिन सी की कमी होती है, उन्हें विटामिन सी सप्लीमेंट लेना काफी फायदा कर सकता है। इसके अलावा अगर विटामिन की कमी कारण आपके होंठ ड्राई हो कर फट रहे हैं तो भी विटामिन सी की टैबलेट ली जा सकती है।

ज्यादा विटामिन सी लेने की जरूरत नहीं

अगर आपकी डाइट में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी शामिल है, तो आपको अलग से कोई सप्लीमेंट लेने की आवश्यकता नहीं है। डॉक्टर बताती हैं कि विटामिन सी एक वाटर सॉल्यूबल विटामिन है, यानी अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में ले रहे हैं तो ये शरीर में स्टोर नहीं होता है, बल्कि बाहर निकल जाता है। ऐसे में अलग से सप्लीमेंट लेने का कोई फायदा नहीं होता है।

किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

जिन लोगों को क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) हैं, पहले किडनी स्टोन की समस्या रह चुकी है, शरीर में आयरन ज्यादा है या किसी तरह की गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (GI) समस्या है, उन्हें विटामिन सी की टैबलेट डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेनी चाहिए। साथ ही प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए भी गाइनेकोलॉजिस्ट की सलाह जरूरी है।

जरूरत बात- कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN