Source :- LIVE HINDUSTAN
Meta One भारत में लॉन्च हो गया है। WhatsApp Plus की कीमत 79 रुपए महीने से शुरू होती है, जबकि Instagram Plus और Facebook Plus 99 रुपए महीने में मिलेंगे। जानें Meta AI के इन नए प्लान में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे।
Meta ने भारत में अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस Meta One को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मेटा एआई के लिए कई नए प्रीमियम फीचर्स दे रही है। खास बात यह है कि इसका सब्सक्रिप्शन 79 रुपए महीने से शुरू होता है। हालांकि 79 रुपए वाला प्लान पूरे Meta One बंडल का नहीं, बल्कि व्हाट्सऐप प्लस का है। वहीं इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत भारत में 99 रुपए प्रति महीना रखी गई है। अगर कोई यूजर तीनों ऐप के फीचर्स के साथ ज्यादा AI इस्तेमाल करना चाहता है, तो Meta One के Core और Premium Bundle भी मौजूद हैं। इनकी कीमत क्रमशः ₹549 और ₹1,950 प्रति महीना है। इन प्लान में Instagram, WhatsApp और Facebook के Premium फीचर्स के साथ Meta AI के ज्यादा इस्तेमाल की सुविधा मिलती है।
Meta का कहना है कि उसके ऐप्स का सामान्य इस्तेमाल पहले की तरह फ्री रहेगा। यानी WhatsApp, Instagram, Facebook और Meta AI चलाने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं है। Paid प्लान्स में उन यूजर्स को एक्स्ट्रा फीचर्स और ज्यादा AI usage दिया जाएगा, जिन्हें इन सुविधाओं की जरूरत है।
Meta One क्या है?
Meta One को आसान भाषा में समझें तो यह Meta का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सिस्टम है। कंपनी ने Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI से जुड़े अलग-अलग और बंडल प्लान पेश किए हैं। इनमें यूजर्स को सामान्य ऐप के मुकाबले कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे। Meta के मुताबिक, Meta One की शुरुआत 50 से ज्यादा फीचर्स के साथ हुई है। कंपनी ने बताया है कि इसके शुरुआती रोलआउट में अब तक 15 मिलियन से ज्यादा सब्सक्रिप्शन और ट्रायल दर्ज किए जा चुके हैं। Meta One को धीरे-धीरे अलग-अलग जगहों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सबसे जरूरी बात यह है कि Meta One लेना जरूरी नहीं है। कंपनी के ऐप्स और Meta AI का बेसिक अनुभव फ्री ही रहेगा। Premium प्लान उन लोगों के लिए हैं, जिन्हें अतिरिक्त customization, AI tools और दूसरे खास फीचर्स चाहिए।
79 रुपए में क्या मिलेगा?
भारत में Meta One के तहत सबसे कम कीमत वाला प्लान WhatsApp Plus है, जिसकी कीमत 79 रुपए प्रति महीना है। इसमें WhatsApp के लिए कुछ खास customization फीचर्स मिलेंगे। यूजर्स को एक्सक्लूसिव थीम्स और आइकन्स, स्पेशल इफेक्ट स्टिकर्स और ज्यादातर चैट्स को पिन करने जैसी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Focus Schedules की मदद से तय समय पर कुछ चैट को म्यूट या हाईड किया जा सकेगा।
Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत
Instagram के लिए Instagram Plus प्लान की भारत में कीमत 99 रुपए प्रति महीना है। इसमें DM और Stories के लिए Custom Fonts जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के स्टोरी देखने पर नोटिफिकेशन, DM प्रीव्यू और दूसरे एक्सप्रेशन से जुड़े फीचर्स भी मिलते हैं। Facebook Plus की कीमत भी भारत में ₹99 प्रति महीना है। इसमें Messenger के customization options, रील के लिए ज्यादा insights और Reels तथा Feed Posts में ज्यादा Super Reactions जैसे फीचर्स शामिल हैं।
₹549 में Meta One Core
अब बात आती है Meta One के Bundle प्लान की। भारत में Meta One Core की कीमत ₹549 प्रति महीना है। इसमें Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus के फीचर्स के साथ ज्यादा AI usage मिलता है। इस प्लान में मेटा एआई से सबसे ज्यादा इमेज और वीडियो बनाने की सुविधा, इंस्टाग्राम के रीस्टाइल जैसे एआई टूल्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल और अन्य क्रिएटिव फीचर्स शामिल हैं। मेटा के अनुसार, कोर और प्रीमियम उन उपभोक्ताओं के लिए हैं जो AI टूल का सामान्य इस्तेमाल से ज्यादा यूज करना चाहते हैं।
Premium प्लान की कीमत ₹1,950
इससे ऊपर Meta One Premium प्लान है, जिसकी भारत में कीमत ₹1,950 प्रति महीना है। इसमें कोर के फीचर्स के साथ Meta AI और मेटा के अलग-अलग ऐप्स में कंटेंट क्रिएशन के लिए ज्यादा यूज दिया जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



