Home - ₹79,999 में 50MP कैमरा, AI फीचर, IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आया...

₹79,999 में 50MP कैमरा, AI फीचर, IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आया Samsung का नया ‘धुरंधर’ फोन; मिलेगा 7 साल का OS अपडेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung ने अपना नया फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 FE को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर, 50MP कैमरा मिलेगा। जानिए कितनी है फोन की कीमत:

Samsung ने अपने Fan Edition लाइनअप का नया स्मार्टफोन Galaxy S26 FE भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल के Galaxy S25 FE का सक्सेसर है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस हैंडसेट में Exynos 2500 प्रोसेसर है और इसमें 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Galaxy S26 FE Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। जानें फोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स की पूरी डिटेल्स:

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत

भारत में Samsung Galaxy S26 FE को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है। फोन के साथ कंपनी कई लॉन्च ऑफर भी दे रही है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 8,000 रुपए तक का Upgrade Bonus मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया गया है और अतिरिक्त 3,000 रुपए का Upgrade Bonus भी मिल सकता है।

अगर आप EMI या एक्सचेंज नहीं करना चाहते हैं तो चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 7,000 रुपए तक का कैशबैक भी मिल सकता है। फोन को Pistachio, Blueberry और Graphite जैसे तीन कलर में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन FHD+ है और ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक बताई गई है। फोन में Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है। Samsung की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इसमें IP68 रेटिंग भी है, यानी फोन धूल और पानी से बचाव के लिए तैयार किया गया है।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर बना चिपसेट है और फोन में 8GB RAM मिलती है। फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आता है। Samsung ने इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का भी वादा किया है। फोन को 7 बड़े Android OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं। इसका मुख्य कैमरा 50MP का है और इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है। इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरे की खास बात इसका 3X Optical Zoom है। यानी दूर की चीजों को बिना सिर्फ डिजिटल जूम पर निर्भर हुए करीब से कैप्चर किया जा सकता है। फोन 30X तक डिजिटल जूम भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम में Samsung का ProVisual Engine और Nightography जैसे फीचर्स भी हैं।

बैटरी और चार्जिंग: Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर 29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोन में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

AI फीचर्स: फोन में Samsung के कई Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं। फोटो एडिटिंग, सर्च और रोजमर्रा के कई कामों में AI का इस्तेमाल किया जा सकता है।Samsung ने इसमें Audio Eraser जैसे फीचर भी दिए हैं, जो वीडियो में मौजूद अनचाही आवाज को कम करने में मदद करता है। My FanCam फीचर वीडियो बनाते समय चुने गए व्यक्ति को फ्रेम में रखने में मदद करता है। इसके अलावा Creative Studio और Photo Assist जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN