Source :- LIVE HINDUSTAN
Airtel ने Summer OTT Sale के साथ Xstream Play Premium की कीमत 149 रुपये से घटाकर 99 रुपये कर दी है। इस प्लान में एक महीने के लिए 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, जिससे यह भारत के सबसे अफॉर्डेबल OTT बंडल ऑफर्स में शामिल हो गया है।
अगर आप वेब सीरीज, मूवीज, लाइव टीवी और अलग-अलग वीडियो कंटेंट देखने के लिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आपका बजट बढ़ सकता है। ऐसे में टेलिकॉम कंपनी Airtel ने अपने ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए खास Summer OTT Sale शुरू की है। इस ऑफर के साथ कंपनी ने Airtel Xstream Play Premium की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। बता दें, इससे पहले Jio ने भी 200 रुपये में 15 OTTs वाला प्रीपेड ऐड-ऑन प्लान पेश किया था।
पहले 149 रुपये प्रति माह में मिलने वाला Airtel Xstream Play Premium अब सिर्फ 99 रुपये में मिल जा रहा है। यानी यूजर्स के लिए हर महीने 50 रुपये की सीधी बचत होगी। वहीं, इस कीमत पर ग्राहकों को एक ही सब्सक्रिप्शन के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा, जिससे यह मार्केट में मौजूद सबसे अफॉर्डेबल OTT बंडल ऑफर्स में से एक बन गया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
सिर्फ 99 रुपये में मिलेगा 20 OTT
Airtel के प्रमोशनल ऑफर के साथ Xstream Play Premium की कीमत घटाकर 99 रुपये कर दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इस हिसाब से यूजर्स का रोज का खर्च करीब 3.30 रुपये आएगा। सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी एक महीने की होगी और इसमें वेब सीरीज, फिल्में, लाइव टीवी चैनल्स, रीजनल कंटेंट और कई एंटरटेनमेंट ऑप्शंस शामिल होंगे। ऑफर का फायदा Airtel Thanks App, Airtel Xstream Play वेबसाइट और मोबाइल ऐप की मदद से लिया जा सकता है।
लिस्ट में शामिल हैं ये OTT प्लेटफॉर्म
Airtel Xstream Play Premium के 99 रुपये वाले प्लान में कुल 20 OTT सेवाओं का एक्सेस दिया जा रहा है। इनमें Sony LIV, aha, Lionsgate Play, Sun NXT, Hungama, Eros Now, ShemarooMe, EPIC ON, Playflix, ManoramaMAX, Ultra, Chaupal, ShortsTV, Raj Digital TV, Klikk, NammaFlix, DocuBay, Addatimes, Jojo और Times Play जैसी OTT सेवाएं शामिल हैं।
न्यू रिलीज और लाइव स्पोर्ट्स से बढ़ेगी वैल्यू
Airtel इस बंडल को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आने वाले कंटेंट पर भी जोर दे रहा है। लोकप्रिय वेब सीरीज Gullak Season 5 इन प्लेटफॉर्म के साथ उपलब्ध होगी। इसके अलावा खेल प्रेमियों के लिए India Women’s Tour of England जैसे स्पोर्ट्स कवरेज भी देखने को मिलेंगे। यानी ऐसे यूजर्स जो हिंदी वेब सीरीज, क्षेत्रीय भाषाओं वाले शो और लाइव स्पोर्ट्स देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह ऑफर अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शंस लेने की तुलना में सस्ता साबित हो सकता है।
Airtel का ऑल-इन-वन OTT पैक भी मौजूद
वहीं, जिन यूजर्स को और ज्यादा प्रीमियम कंटेंट चाहिए, उनके लिए Airtel 279 रुपये का All-In-One OTT Pack भी ऑफर कर रहा है। इस पैक में Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium शामिल हैं। इसके साथ 1GB डाटा भी दिया जाता है और प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है। Airtel Xstream Play Premium के साथ मिलने वाले 20 अतिरिक्त OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा भी इसमें शामिल है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







