Home rss business hindi 1 पर 46 बोनस शेयर दे रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट से...

1 पर 46 बोनस शेयर दे रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट से पहले दांव लगाने की होड़

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

TVS Holdings Bonus share: सप्ताह के आखिरी कारोबारी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखी गई। इस माहौल के बीच इन्वेस्टमेंट कंपनी TVS होल्डिंग्स के शेयर पर भी निवेशक टूट पड़े। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब बोनस के तौर पर प्रेफरेंस शेयर देने की रिकॉर्ड डेट नजदीक है।

शेयर का परफॉर्मेंस

TVS होल्डिंग्स के शेयर की बात करें तो 13,145 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 2 पर्सेंट से ज्यादा बढ़त के साथ 13,496.95 रुपये तक जा पहुंचा। शेयर ने निवेशकों को लंबे समय में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले तीन और पांच वर्षों में शेयर क्रमशः 145% और 341% उछला है। पिछले एक साल में इसमें 4% की बढ़त दर्ज की गई है। इसने 18 नवंबर को ₹16150 का 52-हफ्ते का हाई और पिछले साल 4 सितंबर को ₹11927.90 का 52-हफ्ते का लो छुआ था।

बोनस शेयर की डिटेल

TVS होल्डिंग्स ने 27 अगस्त को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बोनस इश्यू की जानकारी दी थी। कंपनी के मुताबिक, प्रत्येक पात्र इक्विटी शेयरधारक को उसके पास मौजूद हर 1 पूरी तरह चुकता ₹5 के इक्विटी शेयर के बदले ₹10 फेस वैल्यू वाले 46 नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर बोनस के तौर पर जारी और आवंटित किए जाएंगे।

इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के पात्र शेयरधारकों को उनके मौजूदा इक्विटी शेयरों के आधार पर बड़ी संख्या में बोनस प्रेफरेंस शेयर मिलेंगे। बोनस प्रेफरेंस शेयर पाने के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करने के उद्देश्य से 8 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी रिकॉर्ड डेट के अनुसार कंपनी के शेयरधारकों के रिकॉर्ड में शामिल पात्र निवेशकों को ही इस बोनस इश्यू का लाभ मिलेगा। निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदने के साथ-साथ एक्सचेंज के लागू सेटलमेंट और एक्स-डेट नियमों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

कैसे रहे नतीजे?

कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 82 फीसदी बढ़कर ₹610.25 करोड़ पहुंच गया। वहीं, तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 34 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान रेवेन्यू बढ़कर ₹17,076.18 करोड़ हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹12,742.19 करोड़ था।

बोनस शेयर क्या है?

बोनस शेयर की बात करें तो कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना कोई अतिरिक्त पैसा लिए अतिरिक्त शेयर देती है। अगर किसी कंपनी ने 1:1 बोनस घोषित किया है और आपके पास 100 शेयर हैं, तो आपको 100 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। यानी आपके कुल शेयर 200 हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN