Home rss business hindi 1 लाख रुपये के बना दिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, विजय...

1 लाख रुपये के बना दिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, विजय केडिया के पास हैं कंपनी के 130000 शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लंबी अवधि के निवेश का नजरिया रखने वाले निवेशकों को न्यूलैंड लैबोरेटरीज ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने इनवेस्टर्स को मालामाल कर दिया है। न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयरों ने पिछले 20 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी न्यूलैंड लैबोरेटरीज पर दांव है। कंपनी के शेयरों ने हाल में 9 सितंबर को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है।

1 लाख रुपये के बना दिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा
न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर 8 सितंबर 2006 को 109.25 रुपये पर थे। फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 11 सितंबर 2026 को BSE में 23536.20 रुपये पर बंद हुए हैं। न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयरों में पिछले 20 साल में 21,346 पर्सेंट का उछाल आया है। अगर किसी व्यक्ति ने 8 सितंबर 2006 को न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को अब तक बनाए रखा होता तो एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 2.15 करोड़ रुपये होती।

5 साल में 1226% चढ़ गए हैं न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर
न्यूलैंड लैबोरेटरीज (Neuland Laboratories) के शेयरों में पिछले 5 साल में तूफानी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 5 साल में 1226 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 9 सितंबर 2021 को 1766.80 रुपये पर थे। न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर 11 सितंबर 2026 को 23536.20 रुपये पर बंद हुए हैं। मल्टीबैगर कंपनी न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयरों में 4 साल में 1850 पर्सेंट का उछाल आया है। तीन साल में कंपनी के शेयर 535 पर्सेंट चढ़े हैं। पिछले 6 महीने में न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर 83 पर्सेंट उछले हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 24,235.05 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 11,500 रुपये है।

विजय केडिया के पास हैं न्यूलैंड लैबोरेटरीज के 130000 शेयर
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का न्यूलैंड लैबोरेटरीज (Neuland Laboratories) पर बड़ा दांव है। विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए न्यूलैंड लैबोरेटरीज पर दांव लगाया है। केडिया सिक्योरिटीज के पास न्यूलैंड लैबोरेटरीज के 130000 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 1.01 पर्सेंट हिस्सेदारी है। विजय केडिया के अलावा दिग्ग्ज इनवेस्टर मुकुल महावीर अग्रवाल ने भी फार्मास्युटिकल कंपनी न्यूलैंड लैबोरेटरीज के 4,00,000 शेयर खरीद रखे हैं। कंपनी में मुकुल महावीर अग्रवाल की 3.12 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN