Home - 1 लाख से भी ज्यादा हो सकती है iPhone 18 की कीमत,...

1 लाख से भी ज्यादा हो सकती है iPhone 18 की कीमत, सामने आई लॉन्च की डिटेल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple फैन्स अब बेसब्री से iPhone 18 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। फोन पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। इसके साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 भी डेब्यू कर सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज और अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च करने के बाद, Apple कथित तौर पर मार्च 2027 में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग स्मार्टफोन Apple के अब तक के सबसे महंगे स्टैंडर्ड आईफोन होने की उम्मीद है। iPhone 17 को भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसकी मौजूदा आधिकारिक कीमत बढ़कर 99,900 रुपये हो गई है। लीक के मुताबिक, आईफोन 18 की कीमत भारत में 1 लाख रुपये से ज्यादा (1,10,990 रुपये से 1,19,990 रुपये के बीच) हो सकती है।

iPhone 18

iPhone 18 के साथ यह मॉडल भी कर सकते हैं डेब्यू

टाइम्सनाउ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हम अगले साल मार्च में iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ स्टैंडर्ड iPhone 18 देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि फोन का प्रोडक्शन नवंबर 2026 के अंत में शुरू होगा। ऐप्पल ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख या कीमत की पुष्टि नहीं की है। हम फैन्स को सलाह देते हैं कि सटीक कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट जानने के लिए हमें कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए।

Apple iPhone 18 की खासियत

iPhone 18 में आईफोन 17 के समान 6.3-इंच LTPO OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन स्मूथ हो जाएंगे। एक छोटे डायनामिक आइलैंड की भी अफवाहें हैं, हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि ऐप्पल यह बदलाव स्टैंडर्ड मॉडल में लाएगा या नहीं। स्मार्टफोन को ऐप्पल के A20 चिपसेट से लैस किया जा सकता है, जो कथित तौर पर 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बेस्ड है। नया प्रोसेसर वर्तमान पीढ़ी की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशियंसी प्रदान कर सकता है। ऐप्पल अपकमिंग आईफोन की मेमोरी को भी अपग्रेड कर सकता है। जबकि एनालिस्ट मिंग-ची कू ने कथित तौर पर इसमें 9GB रैम का सुझाव दिया है, एनालिस्ट जेफ पु का मानना ​​​​है कि फोन 12GB रैम के साथ आ सकता है। अब देखना यह है कि कंपनी इसमें कितनी रैम देती है।

फोटोग्राफी के लिए, आईफोन 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप बरकरार रहने की उम्मीद है। इसमें Apple का C2 मॉडेम भी हो सकता है, हालांकि कनेक्टिविटी में कितनी इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगी, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ लीक से यह भी पता चलता है कि Apple, आईफोन 18 को नए कलर्स और बेहतर बैटरी कैपेसिटी में ला सकता है।

Amazon पर मिल रहे इन iPhones पर भी आप विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN