Home LIFESTYLE NEWS HINDI 1 लीटर दूध से ज्यादा मलाई कैसे निकालें? उबालते हुए करें ये...

1 लीटर दूध से ज्यादा मलाई कैसे निकालें? उबालते हुए करें ये काम, पराठे जैसी मोटी जमेगी!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Kitchen Tips: घर पर घी मक्खन के लिए मलाई इक्ट्ठा करते हैं, तो ये ट्रिक जरूर नोट कर लें। इस तरह मिल्क को बॉयल करेंगे तो कम दूध में भी इतनी सारी मलाई निकलेगी कि बर्तन भर जाएगा।

ज्यादातर गृहणियां घर में दूध की मलाई इक्कठा कर के रख लेती हैं। इस मलाई से मक्खन-घी भी निकाल जाता है, साथ में मलाई से कई डिशेज भी बन जाती हैं। हालांकि एक शिकायत अक्सर रहती है कि दूध से मलाई ज्यादा नहीं निकलती। खासकर अगर दूध पतला आता है या फिर कम आता है, तो ज्यादा मलाई इक्कठी नहीं हो पाती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है, तो आज की ट्रिक आपके बड़े काम आने वाली है। दरअसल दूध को सही तरीके से उबालने पर डिपेंड करता है कि उसमें कितनी मोटी और ज्यादा मलाई जमेगी। आज हम आपके साथ इसी से जुड़ी कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, इन्हें फॉलो कर के आप एक लीटर दूध में 5 लीटर दूध जितनी मलाई निकाल सकते हैं। यानी कम दूध में ज्यादा मलाई। आइए जानते हैं कैसे-

कम दूध में ज्यादा मलाई कैसे जमाएं?

स्टेप 1: दूध को चलाते हुए बॉयल करें

मोटी और ज्यादा मलाई के लिए सबसे पहला स्टेप होता है, दूध को अच्छी तरह बॉयल करना। इसके लिए एक पतीले में थोड़ा सा पानी डालें, फिर दूध डालकर उबलने के लिए रख दें। नॉर्मली आप दूध को यूं ही उबलने रख देते हैं, लेकिन अगर आपको ज्यादा मलाई चाहिए तो इसे बीच बीच में चलाते रहना जरूरी है। इससे दूध बर्तन की तली पर लगेगा भी नहीं और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।

काम की टिप: अगर आप घर पर ही घी या मक्खन बनाते हैं, तो हमेशा फुल क्रीम दूध ही लें। इसमें से खूब सारी मलाई निकल जाती है और बाकी का टोंड दूध पीने के काम आ जाता है।

स्टेप 2: दूध उबलने के बाद करें ये काम

जैसे ही दूध में एक बार उबाल आ जाए, तो गैस की फ्लेम तुरंत बंद ना करें। दूध को लो फ्लेम पर 3-4 मिनट के लिए और अच्छी तरह उबलने दें। दरअसल जब लो फ्लेम पर दूध या किसी भी चीज को उबाला जाता है, तो उसके अंदर की चिकनाई ऊपर की तरफ आना शुरू हो जाती है। हालांकि ये बात जरूर ध्यान रखें कि इस दौरान आपको दूध को बिल्कुल भी नहीं चलाना है। आप देखेंगे कि मलाई ऊपर की तरफ सेट होना शुरू हो गई है। अब गैस की फ्लेम बंद कर दें।

स्टेप 3: छलनी या जाली से ढककर ठंडा करें दूध

दूध अच्छी तरह उबलने के बाद इसे किसी जाली या छलनी से कवर कर दें, ताकि इसमें कुछ गिरे ना। और दूध को ठंडा होने के लिए रख दें। इस दौरान दूध के बर्तन को किसी प्लेट या ढक्कन से पूरी तरह कवर ना करें। ऐसा करने से दूध की भाप बर्तन के अंदर ही बनी रहती है, जिससे मलाई की परत ठीक से नहीं जमती।

स्टेप 4: फ्रिज में सेट होने दें मलाई

अब जैसे ही दूध ठंडा हो जाए, इसे फ्रिज में स्टोर कर के रख दें। लगभग 8 घंटे यानी रातभर के लिए दूध को फ्रिज में रखकर छोड़ दें, मलाई अच्छी तरह सेट हो जाएगी। अब किसी चाकू की मदद से बर्तन के किनारे को खुरचकर मलाई निकाल लें। बिल्कुल रोटी जैसी मोटी मलाई जमेगी। आप इससे घी या बटर बना सकते हैं, रोटी-पराठे पर लगाकर खा सकते हैं या फिर किसी डिश में इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Images Credit- Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN