Source :- LIVE HINDUSTAN
Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Maharashtra Scooters Ltd ने निवेशकों के लिए एक शेयर पर 160 रुपये का डिविडेड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी हफ्ते है।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Maharashtra Scooters dividend record date)
शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1600 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड निवेशकों को दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 160 रुपये का फायदा होगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 21 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
इससे पहले कंपनी इसी जून के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 60 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। 2025 में कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 220 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन? (Maharashtra Scooters Share performance)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में स्टॉक का दाम करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12751.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक की कीमत में 1.67 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, एक साल में पोजीशनल निवेशकों को 28 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।
भले ही निवेशकों के लिए बीता एक साल कठिन रहा है लेकिन दो साल में स्टॉक की कीमतों में 21 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 3 साल में स्टॉक का दाम 70 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में शेयरों की कीमतों में 190 प्रतिशत और 10 साल में 777 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




