Source :- LIVE HINDUSTAN
Dividend stocks: R Systems International Limited ने निवेशकों को एक शेयर पर 800 प्रतिशत का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया है जोकि इसी हफ्ते है। रिकॉर्ड डेट की जानकारी बाहर आते ही स्टॉक की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी आज सोमवार को देखने को मिली है। यह उछाल ऐसे समय में दर्ज किया गया है जब घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
बीएसई में आज आर सिस्टम्स इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर 250 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 14 प्रतिशत की तेजी के साथ 269.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 446.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 213.50 रुपये का है। कंपनी का मार्केट कैप 3163 करोड़ रुपये का है।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट (R Systems International Dividend record date)
आर सिस्टम्स इंटरनेशनल ने दी जानकारी में कहा है कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 8 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 1 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है। यानी जिन निवेशकों को नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
इससे पहले कंपनी के शेयर इसी साल मार्च के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है?
एक महीने में इस डिविडेंड देने वाले स्टॉक की कीमतों में 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक का दाम करीब 7 प्रतिशत बढ़ गया है। हालांकि, इस तेजी के बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 35 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।
दो साल में स्टॉक की कीमतों में 43 प्रतिशत और तीन साल में 46 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। बता दें, 5 साल में शेयरों का दाम 25 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 10 साल शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 333 प्रतिशत लाभ मिला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




