Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 1-13 नवंबर तक Netflix पर होगा बड़ा धमाका, एक्शन-रोमांस-थ्रिल वाली फिल्में-सीरीज होंगी...

1-13 नवंबर तक Netflix पर होगा बड़ा धमाका, एक्शन-रोमांस-थ्रिल वाली फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/30/1200x900/net_1793391575564_XG6n_1793391590598_yKe6_439c5481-563f-4fbf-b0af-434954952480_fZwU.jpg

नवंबर के महीने में कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं नेटफ्लिक्स पर। इस लिस्ट में अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज होंगी।

ओटीटी पर हमेशा दर्सकों को नई फिल्मों और सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। सब इंतजार करते हैं कि घर बैठे-बैठे वो अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज देखें। अब नवंबर का महीना आ रहा है और ये महीना ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है और नेटफ्लिक्स पर तो धमाल मचने वाला है। इस महीने आपको एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलेगा। ओटीटी पर एक्शन से लेकर थ्रिलर, रोमांस, एक्शन और कॉमेडी फिल्में आ रही है। तो चलिए देखते हैं इस महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट।

ब्लैक डोव्स (Black Doves)

डार्क कॉमेडी और जासूसी से भरपूर थ्रिलर सीरीज ब्लैक डोव्स के दूसरे सीजन में हेलेन और सैम की स्टोरी आगे बढ़ेगी। कीरा नाइटली हेलेन और बेन विशॉ सैम किरदार से वापसी कर रहे हैं। ये फिल्म 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

बास एक्स माकिना

ब्रायन टायरी हेनरी और जेनेल मोनाए की यह एनिमेटेड सीरीज वाइल्ड वेस्ट के स्टीमपंक संस्करण पर आधारित है। यह एक ऐसी काल्पनिक ‘स्टीमपंक’ दुनिया के बारे में है जहां क्रूर अपराधियों, भाप से चलने वाले रोबोटों (मशीनों) और कुछ अलौकिक शक्तियों से भरी हुई है। यह 3 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

माइक टायसन: रिटर्न ऑफ द माइक

बॉक्सिंग के दिग्गज माइक टायसन अपनी लाइफ की स्टोरी इसके जरिए बताने वले हैं। इस विशेष कार्यक्रम में उन्हें खुलकर बोलने का मौका मिलता है, जिसमें उनका बेबाक और कॉमेडी अंदाज शामिल किया है है।

अ डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस

डेनिस क्वैड इस हॉलिडे फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। इसमें एक परिवार, प्यार और एक वफादार कुत्ते की कहानी है। जब एक आपातकालीन स्थिति के कारण गॉस परिवार अलग हो जाता है तो उनका कुत्ता विनस्टेड क्रिसमस से पहले सबको फिर से मिलाने की कोशिश करता है। अ डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस 4 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

टेकन: नताली होलोवे

टेकन: नताली होलोवे में नताली हॉलोवे की स्टोरी दिखाई गई है जो मई 2005 में अरूबा में स्कूल के ग्रेजुएशन ट्रिप के दौरान लापता हो गई थीं। उनकी मां, बेथ, ने जवाब खोजने में कई साल बिताए। यह तीन-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री गुमशुदगी से जुड़े लोगों के साक्षात्कार और बयानों के माध्यम से इस मामले को फिर से सामने लाती है। टेकन: नताली होलोवे 4 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

पॉसिबल लव

पॉसिबल लव में नौकरी से निकाले गए एक कर्मचारी और उसकी पत्नी की मुलाकात एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और उसके पति से होती है। उनकी मुलाकात से दबी हुई इच्छाएं और निजी सवाल सामने आते हैं। यह कहानी इस बात की पड़ताल करती है कि जब लोग अपने रिश्तों और अपने द्वारा बनाए गए जीवन पर सवाल उठाना शुरू करते हैं तो क्या होता है। पॉसिबल लव 6 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

एवेडन

एवेडन में 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली फोटोग्राफरों में से एक रिचर्ड एवेडन के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालता है। मशहूर हस्तियों, राजनीतिक नेताओं और मॉडलों के पोर्ट्रेट के लिए जाने जाने वाले एवेडन ने फैशन फोटोग्राफी और लोकप्रिय संस्कृति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एवेडन 11 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

द बॉडी

एक डांस टीम के इवेंट में गड़बड़ी हो जाती है जिससे पूरा शहर ग्रेस के बारे में जवाब खोजने में जुट जाता है। अफवाहें फैलने के साथ ही, इस बात को लेकर सवाल उठने लगते हैं कि आखिर हुआ क्या था। यह रहस्य पूरे समुदाय को प्रभावित करने की धमकी देता है। फिल्म ‘द बॉडी’ 11 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

द एम्प्रेस – सीजन 3

ऑस्ट्रिया की एलिजाबेथ ऐसे समय लौटती है जब शाही परिवार एक विनाशकारी युद्ध के बाद के हालातों का सामना कर रहा होता है। अपने सदमे से ग्रस्त पति फ्रांज को सहारा देने के साथ-साथ वह दरबार में बदलाव लाने के लिए भी प्रयासरत रहती है। व्यक्तिगत परेशानियां और हंगेरियन क्रांतिकारी काउंट एंड्रासी के साथ एक अप्रत्याशित संबंध उसे अपने कर्तव्यों और इच्छाओं पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर देते हैं।

द एम्प्रेस – सीजन 3, 12 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

मर्डर इन गैलिसिया

गैलिसिया के एक शांत कस्बे में सिलसिलेवार चोरियों और आइरीन पर हुए हिंसक हमले से दहशत फैल जाती है। अस्पताल में भर्ती आइरीन को सिविल गार्ड सार्जेंट एलियास को शक होता है कि उसके पति एनिसेटो ने ही ये सब किया है। यह क्राइम ड्रामा सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

मर्डर इन गैलिसिया 13 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN