Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/30/1200x900/SS_1793387076061_csnk_1793387098049_bDDc_54108e68-3030-4a16-97f7-3f9c333b8af7_m5TR.jpgबिग बॉस 20 के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान, लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते और बॉन्ड पर सवाल खड़े करके उनकी क्लास लगाते हैं।
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में काफी हंगामा होने वाला है। पिछले हफ्ते जहां रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आए थे। वहीं अब इस हफ्ते सलमान वापसी करेंगे। शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान, स्काउट की क्लास लगाते दिख रहे हैं। सलमान उन पर तंज कसते हुए बोलते हैं कि रिश्ता वही बस मसाज नहीं।
सलमान बोले यहां बहन शब्द ही है पनौती
प्रोमो की शुरुआत होती है सलमान से जो बोलते हैं इस घर में बहन शब्द ही ना पनौती है। स्काउट एक बात तो आपने प्रूव कर दी कि आप किसी के साथ लॉयल नहीं हो। आप बहन जैसी दोस्त कहते हैं उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए। इन्हें इमोशनली मैनिप्लेट किया और फंसाया।
सलमान बोले- आपसे घटिया आदमी कोई नहीं
इस पर स्काउट बोलते हैं कि नहीं सर ऐसा नहीं है। सलमान फिर बोलते हैं कि क्या आप बेवकूफ हो? मुझे समझ नहीं आता कि दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हो। आपसे और लव से दूरी नहीं सही जा रही थी। ऐसे में नेक्स्ट स्टेज आया कि रिश्ता वही पर मसाज नहीं। आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं।
स्काउट भी हुए गुस्सा
सलमान की डांट के बाद स्काउट फिर माइक उतरते हुए दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर गुस्सा भी नजर आ रहा है।
इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कमेंट किया वाह सलमान खान ने क्या क्लास लगाई है। बिल्कुल सही किया है। एक ने लिखा कि सलमान खान ने दिल की बात बोल दी। एक ने लिखा कि ये स्काउट की सही क्लास लगाई है। लोग काश्वी और लव को फालतू में ब्लेम कर रहे हैं। असल में कसूर तो स्काउट का ही है। एक ने सलमान के सेन्टेंस की ताफी की जिसमें वह बोलते हैं कि रिश्ता वही बस मसाज नहीं।
बता दें कि लास्ट वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी आए थे और उन्हेंने दोनो की बहुत ज्यादा क्लास लगाई थी। इतना ही नहीं उसी दौरान स्काउट की गर्लफरेंड काश्वी भी शो में आई थीं और उन्होंने स्काउट को कट आउट करने को बोला थ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




