Source :- LIVE HINDUSTAN
Maestros Electronics ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि अगले हफ्ते है। बता दें, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद स्टॉक का दाम बीएसई में 175.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Maestros Electronics Bonus share record date)
शेयर बाजारों की जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 1 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। जिन निवेशकों को इस बोनस स्टॉक का फायदा उठाना है उन्हें बुधवार को शेयर खरीद लेना होगा।
कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। इससे पहले कंपनी ने 2021 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर कंपनी की तरफ से 0.50 रुपये का लाभांश वितरण हुआ था।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा है? (Maestros Electronics Share performance)
बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11.85 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक का दाम करीब 27 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।
बीते 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते एक साल में इस स्टॉक का दाम 25 प्रतिशत बढ़ चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 187.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 106.50 रुपये है।
लॉन्ग टर्म में कैसा है प्रदर्शन
दो साल में Maestros Electronics के शेयरों का दाम 30 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 3 साल में स्टॉक की कीमतों में 74 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को कंपनी ने 218 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 23 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।
10 साल में स्टॉक की कीमतों में 685 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




