Home rss business hindi 1 शेयर पर 21 रुपये का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड देगी कंपनी, रिकॉर्ड...

1 शेयर पर 21 रुपये का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड देगी कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज हुआ तय, तारीख इसी हफ्ते

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Hindustan Composites Ltd ने एक शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है
  • कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट आज सोमवार को तय कर दिया
  • रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है

Dividend Stock: Hindustan Composites Ltd ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से स्पेशल अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान आज 12 अक्टूबर को कर दिया गया है। बता दें, इससे पहले कंपनी ने कई बार डिविडेंड दिया है। लेकिन इतना अधिक लाभांश कभी नहीं बांटा गया था।

इस हफ्ते है रिकॉर्ड डेट (Hindustan Composites dividend record date)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 420 प्रतिशत का फायदा होगा। बता दें, कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 16 अक्टूबर, दिन शुक्रवार की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए निवेशकों को एक कारोबारी दिन पहले ही शेयर खरीद लेना होगा।

इस कंपनी के शेयर अभी पिछले महीने ही एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को बांटा था। इससे पहले 2025 में भी कंपनी ने हर एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

2017 में कंपनी ने निवेशकों को 2 पर 1 शेयर बोनस दिया था। इसी साल कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी किया गया था। तब कंपनी ने अपने शेयरों को दो हिस्सों में बांटा था। जिसके बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?(Hindustan Composites Ltd Share price)

सोमवार को कंपनी का शेयर 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में मार्केट के बंद होने के समय पर 435.45 रुपये के स्तर पर था। पिछले एक महीने में स्टॉक की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 2.69 प्रतिशत गिरा है। दो साल में स्टॉक की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, तीन साल में Hindustan Composites Ltd ने पोजीशनल निवेशकों को शेयर बाजार में महज 6 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 8 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में भी कम है।

5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 35 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी में 74.98 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रमोटर्स की है। वहीं, 25.02 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक की है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN