Home rss business hindi 10% चढ़ गया कंडोम बनाने वाली कंपनी का शेयर, इस खबर का...

10% चढ़ गया कंडोम बनाने वाली कंपनी का शेयर, इस खबर का असर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी की ओर से जारी प्रेजेंटेशन में क्यूपिड के चेयरमैन और एमडी आदित्य कुमार हलवासिया ने बताया कि स्टाइल बाजार से वित्त वर्ष 2026-27 में करीब ₹200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है
  • वहीं, वी2 रिटेल से अगले 12 महीनों में करीब ₹400 करोड़ के कारोबार का अवसर मिल सकता है

Cupid Share : शेयर बाजार में गुरुवार को कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के सितंबर तिमाही (Q2) के नतीजे जारी होने के बाद निवेशकों ने शेयरों में जमकर खरीदारी की। इसके चलते क्यूपिड का शेयर 10% तक उछलकर ₹389 के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। बता दें कि यह शेयर निफ्टी 500 इंडेक्स के टॉप परफॉर्म करने वाले शेयरों में भी शामिल रहा। कंपनी के अच्छे परफॉर्मेंस के साथ-साथ चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवासिया की दूसरी कंपनियों में हिस्सेदारी को लेकर भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। उनकी हिस्सेदारी वाली कुछ अन्य कंपनियों के शेयरों में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिली।

स्टाइल बाजार और वी2 रिटेल से बड़ी कमाई की उम्मीद

कंपनी की ओर से जारी प्रेजेंटेशन में क्यूपिड के चेयरमैन और एमडी आदित्य कुमार हलवासिया ने बताया कि स्टाइल बाजार से वित्त वर्ष 2026-27 में करीब ₹200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। वहीं, वी2 रिटेल से अगले 12 महीनों में करीब ₹400 करोड़ के कारोबार का अवसर मिल सकता है। इन कारोबारी संभावनाओं के चलते भी निवेशकों की नजर इन कंपनियों पर बनी हुई है।

हलवासिया की हिस्सेदारी वाली कंपनियों के शेयर भी चढ़े

क्यूपिड के शेयरों में तेजी के साथ आदित्य कुमार हलवासिया की हिस्सेदारी वाली दूसरी कंपनियों में भी खरीदारी देखने को मिली। वी2 रिटेल के शेयर 2.45% चढ़ गए। हलवासिया के पास कंपनी के 83 लाख शेयर हैं, जो करीब 2.28% हिस्सेदारी के बराबर हैं। वहीं, बाजार स्टाइल रिटेल में उनकी करीब 6% हिस्सेदारी है। इसके अलावा कर्नाटक बैंक के शेयरों में भी 4.6% की तेजी दर्ज की गई। इस बैंक में हलवासिया की करीब 2.19% हिस्सेदारी है। वहीं, टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन में भी उनकी करीब 13% हिस्सेदारी बताई गई है। इस तरह क्यूपिड के साथ-साथ उनकी हिस्सेदारी वाली दूसरी कंपनियां भी बाजार में चर्चा में रहीं।

क्यूपिड में भी बढ़ाई थी हिस्सेदारी

आदित्य कुमार हलवासिया ने 15 सितंबर 2025 को खुले बाजार से क्यूपिड के 10 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदे थे। यह खरीदारी कंपनी की कुल शेयरहोल्डिंग का करीब 0.37% और डाइल्यूटेड शेयर कैपिटल का 0.32% थी। इस खरीदारी के बाद क्यूपिड में उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 8,23,55,582 शेयर हो गई। यह कंपनी की कुल शेयर कैपिटल का 30.68% और डाइल्यूटेड आधार पर 26.28% है।

9 गुना बढ़ी हलवासिया की संपत्ति

M3M Hurun India Rich List 2026 के मुताबिक, कोलकाता के रहने वाले आदित्य कुमार हलवासिया भारत के सबसे तेजी से संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारियों में शामिल रहे। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 9 गुना बढ़कर ₹18,800 करोड़ हो गई। रैंकिंग में भी उन्होंने बड़ी छलांग लगाई। वह 939 स्थान ऊपर चढ़कर इस साल 193वें नंबर पर पहुंच गए। पिछले एडिशन में वह देश के टॉप 1,000 अमीर लोगों की सूची में भी शामिल नहीं थे।

सालभर में 272% चढ़ा शेयर

कंपनी के शेयरों ने इस साल निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। शेयर में इस महीने अब तक करीब 19% की तेजी आ चुकी है। वहीं, साल 2026 की शुरुआत से अब तक यह करीब 272% उछल चुका है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN