Source :- LIVE HINDUSTAN
Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक अवि पॉलीमर्स के शेयरों में आज शुक्रवार को अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होने जा रहा है। वहीं, कंपनी 1 पर 10 शेयर बोनस के तौर पर दे रही है।
Multibagger Stock: बाजार में गिरावट के बीच आज सस्ता स्टॉक AVI Polymers के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर बड़ा अपडेट दिया है। जिसकी वजह से मल्टीबैगर स्टॉक में फिर से तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 1 साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है।
10 टुकड़ों में बटने जा रहा है शेयर
AVI Polymers के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा होने जा रहा है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये हो जाएगी।
1 पर 10 शेयर बोनस शेयर दे रही है कंपनी
कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर देने का फैसला किया है। 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 10 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के लिए भी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
आज शुक्रवार को AVI Polymers के शेयर बीएसई में 13.77 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 15.21 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। अपर सर्किट लगने की वजह से दोबारा आज शेयरों की खरीद और बिक्री नहीं हो सकेगी।
इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 60 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 1 साल में AVI Polymers के शेयरों का दाम 138 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, AVI Polymers का 52 वीक हाई 29.41 रुपये और 52 वीक लो लेवल 5.43 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 143.10 करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में कैसा है प्रदर्शन
दो साल में AVI Polymers के शेयरों का भाव 133 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 123 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 सालों में यह मल्टीबैगर स्टॉक 376 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 183 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।
प्रमोटर्स घटा रहे हिस्सेदारी
बीएसई के डाटा के अनुसार प्रमोटर्स की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 1.10 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की कंपनी में हिस्सेदारी 98.90 प्रतिशत है। इससे पहले दिसंबर तिमाही तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 25.19 प्रतिशत थी। तब की पब्लिक की हिस्सेदारी 74.81 प्रतिशत थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







