Home LIFESTYLE NEWS HINDI 10 मिनट में बनाएं स्ट्रीट स्टाइल अंडा कीमा की रेसिपी, ब्रेड-पराठा सबके...

10 मिनट में बनाएं स्ट्रीट स्टाइल अंडा कीमा की रेसिपी, ब्रेड-पराठा सबके साथ आएगा स्वाद

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अंडा खाना पसंद है लेकिन हर बार एक तरीका बनाकर बोर कर चुका है तो कुछ स्ट्रीट स्टाइल चटपटा सा बनाएं। जैसे ये अंडा कीमा की रेसिपी। जिसे सिके हुए ब्रेड और पाव से खाने में मजा आएगा।

भूख लगी है लेकिन किचन में कुछ खास बनाने का मन नहीं। लेकिन सबको कुछ टेस्टी खाना है और आपको सबके लिए हेल्दी बनाना है। ऐसे में ये अंडा कीमा की रेसिपी सबसे ज्यादा मजेदार है। जिसे आप कुछ ही समय में फटाफट से तैयार कर सकते हैं और बहुत सारी मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ में इस अंडा कीमा के आप चाहे पाव सेंककर खाएं या फिर पराठे बना लें। दोनों के साथ इसका टेस्ट लाजवाब लगेगा। नोट कर लें 10 मिनट में बन जाने वाली अंडा कीमा की रेसिपी।

अंडा कीमा बनाने की सामग्री

दो उबले अंडे

एक चम्मच सरसों का तेल

दो से तीन बारीक कटे प्याज

तीन से चार हरी मिर्च कटी हुई

कुटा हुआ चार से पांच लहसुन का पेस्ट

अदरक-लहसुन का पेस्ट

धनिया के पत्ते

तीन से चार टमाटर का पेस्ट

हल्दी पाउडर

लाल मिर्च पाउडर

धनिया और जीरा का पाउडर

कश्मीरी लाल मिर्च

किचन किंग मसाला

अंडा कीमा बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले अंडों को उबाल लें। अब ये उबले अंडे आपके बोरिंग खाने को टेस्टी बना देंगे।
  • पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल जैसे ही गर्म हो जाए दो से तीन प्याज को अच्छी तरह से काटकर तेल में डालें और पकाएं।
  • साथ में बारीक कटी हरी मिर्च डालें और चार से पांच लहसुन को छीलकर उसे पीस लें। या इमामदस्ते में कूट लें।
  • अब इसे प्याज के ऊपर तेल में डाल दें। साथ में स्वाद के लिए पैकेट वाले अदरक-लहसुन के पेस्ट को भी मिला दें।
  • अब सारी चीजों को अच्छी तरह से तेल में भूनें।
  • तीन से चार टमाटर को मिक्सी के जार में पीसकर पेस्ट बना लें और भुनते हुए प्याज में डाल दें।
  • अब अच्छी तरह से पेस्ट को भूनें।
  • ऊपर से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर को सही मात्रा में डालें। छोटा चम्मच आधा से भी कम हल्दी पाउडर डालें और साथ में एक चम्मच के करीब जीरा और धनिया पाउडर डालें।
  • अपना कोई मनपसंद मसाला किचन किंग या मैगी मसाला डालें। साथ में स्वादानुसार नमक डालें।
  • सारी चीजों को तब तक भूनें जब तक कि ये तेल ना छोड़ दे। जब मसालों से तेल छूटने लगे तो उबले हुए अंडे को छीलकर उसे कद्दूकस से घिसकर मसाले में मिला दें।
  • साथ में थोड़ा सा पानी डालकर करीब पांच से दस मिनट तक पकाएं और रेडी हो जाएगा आपका अंडा कीमा।
  • इसे बटर से सिंके पाव या ब्रेड के साथ खाने को दें।
  • और, अगर इसे हेल्दी तरीके से खाना चाहते हैं तो घर में बने पराठों के साथ खाएं।
  • बच्चे-बड़े सब पसंद करेंगे अंडा कीमा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN