Home rss business hindi 10 रुपये से कम कीमत वाले शेयर में 12% उछाल, लगातार तीसरे...

10 रुपये से कम कीमत वाले शेयर में 12% उछाल, लगातार तीसरे दिन रॉकेट बना भाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग के शेयर में बुधवार, 18 नवंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी देखी गई
  • बता दें कि हाल ही में कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं

Salasar techno share price: सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार में बिकवाली वाला माहौल था। इस माहौल के बीच भी कुछ पेनी कैटेगरी के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। इनमें से एक शेयर सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग के शेयर भी हैं। इस कंपनी के शेयर में बुधवार, 18 नवंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी देखी गई। BSE पर ये शेयर इंट्रा-डे के दौरान करीब 12% तक उछलकर 6.45 रुपये पर पहुंच गए। बता दें कि यह स्मॉलकैप स्टॉक सिर्फ तीन कारोबारी दिन में 40% से ज्यादा चढ़ गया है। सवाल है कि शेयर में अचानक तेजी क्यों है? आइए विस्तार से जानते हैं।

तिमाही नतीजे जारी

दरसअल, हाल ही में सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी ने 791.21 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। हालांकि, इस आंकड़े में 750.48 करोड़ रुपये का असाधारण नॉन-कैश डेफर्ड टैक्स क्रेडिट और EMC लिमिटेड के साथ विलय के कारण पिछले साल के 15.54 करोड़ रुपये का टैक्स राइट-बैक शामिल है। इन असाधारण टैक्स क्रेडिट को हटा दें तो इस तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 25.19 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का राजस्व 428.76 करोड़ रुपये रहा।

परिचालन एबिटा की बात करें तो 40.20 करोड़ रुपये रहा जबकि अन्य आय को मिलाकर एबिटा 41.14 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 41.88 करोड़ रुपये था, जो 4.02% की गिरावट को दर्शाता है। तिमाही के लिए EBITDA मार्जिन 9.38% रहा।

EMC का विलय

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से मंजूरी मिलने के बाद EMC लिमिटेड का सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग में विलय हो गया और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में इसके परिचालन (ऑपरेशंस) का एकीकरण पूरा हो गया। इसके बाद कंपनी के वित्तीय नतीजे सामने आए हैं। EMC लिमिटेड की बात करें तो इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन यानी EPC कंपनी है, जो पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करती है।

शेयर का परफॉर्मेंस

सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो अक्टूबर 2026 में दर्ज अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 3.78 रुपये से 71% ऊपर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, यह अभी भी नवंबर 2025 में छुए गए अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर 10.92 रुपये से काफी नीचे है। सालासर टेक्नो के शेयरों में एक हफ्ते में 30% और एक महीने में 48% की बढ़त आई है।

सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करती है, जिसका मुख्य फोकस स्टील फैब्रिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं पर है। इसके उत्पादों में टेलीकॉम टावर, ट्रांसमिशन टावर और सोलर मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर शामिल हैं। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं भी प्रोवाइड करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN