Source :- LIVE HINDUSTAN
हर रोज हम लोगों से मिलते-जुलते हैं, बातचीत करते हैं लेकिन उनके मन की बातों को जानना लगभग असंभव लगता है। लेकिन जब आप किसी से बात करते हैं तो उस दौरान सामने वाले की बॉडी लैंग्वेज आपको संकेत दे सकती है कि वो आपमे कितना इंटरेस्टेड है। इन 10 तरीकों से जानें सामने वाले के मन में क्या चल रहा।
हर दिन आप किसी ना किसी से मिलते हैं। सामने वाले के मन में क्या चल रहा है इसे पता लगाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बॉडी लैंग्वेज एक बड़ा साइन हो सकता है। जिसकी मदद से आपको मिलने वाले इंसान के इंटेशन का अंदाजा लग जाता है। साइकोलॉजी के मुताबिक इंसान के हावभाव आसानी से बयां कर देते हैं कि वो आपसे बात करने में दिलचस्पी ले रहा है या नहीं। यहीं नहीं उसके मन में आपके लिए नफरत, दया या घृणा कैसी भावनाएं हैं। मिलने वाले इंसान के मन में फौरन क्या चल रहा इसे पता लगाने के लिए शरीर के इन हावभाव को जरूर देखें।
पैरों के डायरेक्शन
कोई आपसे मिलने के लिए आपके सामने खड़ा है और उसके पैर दूसरी दिशा की तरफ हैं तो इसका मतलब है कि वो जल्दी से जल्दी ये बातचीत खत्म करके वहां से जाना चाहता है। अगर कोई आपमें दिलचस्पी दिखाकर बात कर रहा तो उसके पैरों का डायरेक्शन आपकी तरफ होगा।
चेहरे की स्माइल
जब कोई इंसान किसी से मिलता है और बातें करता है, उसके दिल में खुशी होती है तो चेहरे पर एक स्माइल होती है। जो आंखों को चमक देती है। ये हल्की सी आंखों की नकली नहीं बनाई जा सकती। इसलिए जब कोई आपसे मिलता है और वो खुश नहीं है तो उसकी स्माइल बिल्कुल प्लेन शांत होगी। आंखों में वो हल्की लाइट सी नहीं आएगी।
बार-बार पलकें झपकाना
अगर कोई इंसान बार-बार पलकें झपका रहा है, तेजी से ब्लिंक कर रहा है तो ये उसके मन में चल रही दुविधा, अंतर्द्वंद का संकेत देता है। एंजायटी और दिमाग में बातों की ओवरलोडिंग की वजह से वो बार-बार पलकें झपकाता है। दरअसल, जब स्ट्रेस या अचानक किसी तरह की एक्साइटमेंट होती है तो ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम नेचुरली आंखों को शांत और रिदम से भटकाते हैं। जिससे आप आंखों की मूवमेंट देखकर पता लगा सकते हैं कि कौन सा टॉपिक सामने वाले को अनकंफर्टेबल कर रहा है।
आपकी बॉडी लैंग्वेज कॉपी करना
अगर कोई इंसान आपके साथ बात करते हुए आपके एक्शन को रिपीट कर रहा और ठीक उसी तरह बैठकर, खड़े होकर या उसी अंदाज में बातें कर रहा तो इसका मतलब कि वो पूरी तरह से दिल-दिमाग से आपसे जुड़कर बातें कर रहा।
बाजुओं को फोल्ड करना
बहुत से लोग सिर्फ इसलिए हाथ क्रॉस कर लेते हैं क्योंकि एसी तेज चल रही होती है। लेकिन किसी खास बातचीत के बीच में अचानक से ऐसा करना एक डिफेंसिव मेंटल ब्लॉक दिखाता है। ये फिजिकल बैरियर एक सबकॉन्शियस शील्ड की तरह काम करता है जो उनके जरूरी अंगों को तब बचाता है जब उन्हें खतरा महसूस होता है, बहुत ज्यादा शक कर रहे हों, या इमोशनली महसूस करते हैं। जिस पल वे हाथ क्रॉस करते हैं, उस पर ध्यान दें ताकि पता चल सके कि उन्हें किस वजह से परेशानी हुई।
गला साफ करना
गला साफ करना बहुत ही आसान तरीका है ये जानने का कि सामने वाला झूठ बोलने वाला है या फिर परेशान है क्योंकि वो कुछ बोलने से पहले गला साफ करता है। जब हम नर्व सोते हैं तो हमारी वोकल कॉर्ड टाइट हो जाती है और मुंह सूख जाता है। इसलिए बोलने से पहले गला साफ करने की जरूरत महसूस होती है।
बार-बार चेहरे को छूना
अगर कोई इंसान बातों के बीच में किसी प्रोजेक्ट या प्लान के बीच में अपनी नाक को रगड़ रहा, माथा छू रहा या फिर गले पर हल्का स्ट्रोक मार रहा है तो ये आदत खुद को रिलैक्स करने की होती है। दरअसल, मन में चल रहे स्ट्रेस या बेईमानी को दबाने के लिए अक्सर नर्वस सिस्टम को शांत करने और हार्ट रेट को स्लो करने के लिए लोग इस तरह की हरकत करते हैं।
जब कोई आपकी बात से सहमत ना हो
जब कोई आपकी बात से पूरी तरह से सहमत नहीं होता है तो उसके कंधे कुछ अलग तरह से हिलते हैं या उचकते हैं और अगर उसे आपकी बातों पर यकीन है तो कंधे अलग तरह से मूव करते हैं।
पैरों को बार-बार थपकी देना या हिलाना
अगर बातचीत के दौरान कोई इंसान पैरों को थपकी देकर इधर-उधर करने की कोशिश कर रहा तो इसका मतलब है कि उसका दिमाग कहीं आगे निकल चुका है और उसका शरीर केवल आपके सामने खड़ा है और जल्दी से जल्दी उस बातचीत को खत्म करना चाहता है।
कुर्सी पर पीछे की तरफ टिकाना
अगर कोई बातचीत के दौरान कुर्सी पर पीछे की तरफ टिकने लगा है तो इसका मतलब है कि वो अब आपसे बातचीत में इंटरेस्टेड नही है। एक तरह से वो आपसे दूरी बनाना चाहते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




