Source :- LIVE HINDUSTAN
हंसने-मुस्कुराने का कोई मौका नहीं छोड़ते तो इन फनी जोक्स को जरूर पढ़ें। अपनी बहनों और दोस्तों को फनी जोक्स शेयर करती रहती हैं तो इन ननद – भाभी के जोक्स को भी जरूर भेजें, यहां पढ़ें एक दो नहीं पूरे 25 फनी जोक्स।
हंसने-मुस्कुराने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहिए। फिर वजह चाहे जो भी हो। बहनों के साथ मजेदार फनी जोक्स को शेयर करती हैं तो शादीशुदा महिलाओं पर बने ये फनी जोक्स बिल्कुल परफेक्ट हैं। ननद-भाभी की तीखी नोकझोंक से भरपूर ह्यूमर वाले 25 मजेदार फनी जोक्स।
1- ननद: भाभी, मेरा भाई घर में आपकी इतनी सुनता क्यों है?
भाभी: क्योंकि शादी के बाद उसे समझ आ गया कि
सही कौन है से ज्यादा जरूरी है शांति किसमें है!
2- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई आज मेरे लिए गिफ्ट लाया है।
ननद: क्या लाया?
भाभी: किराने का पूरा सामान!
ननद: भाभी, इसे गिफ्ट नहीं कहते।
भाभी: शादीशुदा जिंदगी में यही तो रोमांस का थोक भाव है।
3- ननद: भाभी, मेरे भाई ने आज आपको जान क्यों कहा?
भाभी: मैंने उससे पूछा था कि किचन कौन साफ करेगा।
ननद: फिर?
भाभी: बोला जान, तुम ही कर लो ना!
4- भाभी: तुम्हारा भाई बहुत समझदार हो गया है।
ननद: कैसे?
भाभी: अब लड़ाई के बीच में अपनी सफाई नहीं देता।
ननद: क्यों?
भाभी: सीधा सॉरी बोलता है और बच जाता है!
5- ननद: भाभी, मेरा भाई आपसे डरता है क्या?
भाभी: नहीं तो!
ननद: फिर आपके आते ही मोबाइल नीचे क्यों रख देता है?
भाभी: क्योंकि उसको अपना स्क्रीन टाइम नहीं, अपना लाइफ टाइम बचाना है!
6- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई बहुत रोमांटिक है।
ननद: अच्छा?
भाभी: कल बोला, तुम्हारे बिना मेरा क्या होगा?
ननद: वाह!
भाभी: मैंने कहा, खाना खुद बनाना पड़ेगा।
वो बोला नहीं, इतना भी रोमांस नहीं चाहिए!
7- ननद: भाभी, मेरे भाई को मेरे आने की खबर कैसे मिल जाती है?
भाभी: उसे खबर नहीं मिलती।
ननद: फिर?
भाभी: उसका खर्चा देखकर दिल खुद बता देता है कि बहन आई है!
8- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई मुझे बहुत प्यार करता है।
ननद: कैसे पता?
भाभी: मैं गुस्सा होती हूं तो तुरंत बोलता है
जो करना है कर लो, बस मेरा खाना मत रोकना!
9- ननद: भाभी, मेरे भाई की सबसे बड़ी गलती क्या है?
भाभी: शादी करना।
ननद:
भाभी: और मेरी सबसे बड़ी गलती?
ननद: क्या?
भाभी: उससे शादी करना!
10- ननद: भाभी, आप मेरे भाई को इतना काम क्यों करवाती हो?
भाभी: ताकि उसकी फिटनेस बनी रहे।
ननद: जिम क्यों नहीं भेजतीं?
भाभी: घर में ही फ्री की ट्रेनिंग मिल रही है!
11- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई आज बहुत खुश था।
ननद: क्यों?
भाभी: मैंने कहा आज तुम जो चाहो कर सकते हो।
ननद: फिर उसने क्या किया?
भाभी: सो गया!
12- ननद: भाभी, मेरे भाई की जेब हमेशा खाली क्यों रहती है?
भाभी: क्योंकि पैसे आते ही
उनकी शादी मेरे साथ हो जाती है!
13- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई कह रहा था कि घर में उसकी कोई नहीं सुनता।
ननद: तो आपने क्या कहा?
भाभी: मैंने कहा—
गलतफहमी भी बड़ी प्यारी चीज है!
14- ननद: भाभी, मेरे भाई को इतना सजाकर कहां भेज रही हो?
भाभी: कहीं नहीं।
ननद: फिर?
भाभी: तुम्हारी शादी में दूल्हे जैसा दिखेगा तो मेरी इज्जत बढ़ेगी!
15- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई आज मुझसे नाराज है।
ननद: क्यों?
भाभी: मैंने उसकी एक गलती पकड़ ली।
ननद: फिर?
भाभी: अब वो नाराज नहीं है…
बस चुपचाप अपनी दूसरी गलती ढूंढ रहा है!
16- ननद: भाभी, भाई को आपकी हर बात कैसे याद रहती है?
भाभी: उसे सब याद नहीं रहता।
ननद: फिर?
भाभी: मैं भूलने नहीं देती!
17- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई बहुत क्यूट है।
ननद: सच?
भाभी: हां, जब भी गलती करता है ना…
इतना मासूम चेहरा बनाता है कि गुस्सा भी नौकरी छोड़ देता है!
18- ननद: भाभी, अगर मेरा भाई आपकी बात न माने तो?
भाभी: कोई बात नहीं।
ननद: इतनी आसानी से छोड़ दोगी?
भाभी: नहीं…
पहले प्यार से समझाऊंगी, फिर वही बात ऊंची आवाज में समझाऊंगी!
19- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई मुझसे पूछे बिना कुछ नहीं करता।
ननद: वाह भाभी!
भाभी: हां, कल तक तो पूछता था—
“ये कर दूं।”
अब पूछता है-ये करने की इजाजॉत है?
20- ननद: भाभी, मेरे भाई की जिंदगी कैसी चल रही है?
भाभी: बहुत अच्छी।
ननद: मतलब?
भाभी: सुबह मेरी डांट, दोपहर मेरा खाना, शाम मेरी डांट और रात को मेरी डाँट सुनकर नींद!
21- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई मुझे खुश रखने के लिए बहुत कुछ करता है।
ननद: क्या करता है?
भाभी: मेरी बात मान लेता है।
ननद: और अगर न माने?
भाभी: फिर मैं उसे खुश रहने नहीं देती!
22- ननद: भाभी, भाई आपको देखकर चुप क्यों हो जाता है?
भाभी: क्योंकि उसे पता है—
एक शब्द गलत निकला तो पूरी रात की मीटिंग शुरू!
23- भाभी: ननद जी, तुम्हारा भाई बोल रहा था कि शादी के बाद उसकी आजादी खत्म हो गई।
ननद: आपने क्या कहा?
भाभी: कौन सी आज़ादी?
वो बोला—
बस यही तो याद नहीं आ रहा
24- ननद: भाभी, आप दोनों में लड़ाई किस बात पर होती है?
भाभी: छोटी-छोटी बातों पर।
ननद: जैसे?
भाभी: वो पूछता है “क्या हुआ?”
मैं कहती हूं कुछ नहीं।
फिर उसकी असली परीक्षा शुरू होती है—
कुछ नहीं का मतलब उसे खुद पता लगाना होता है!
25- ननद: भाभी, भाई घर का बॉस है ना?
भाभी: बिल्कुल!
ननद: फिर फैसले कौन लेता है?
भाभी: बॉस फैसला लेता है… और मैं फैसला करती हूं कि कौन सा फैसला लिया जाएगा!
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




