Source :- LIVE HINDUSTAN
SS Retail IPO details: इस हफ्ते कई कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसी में एक कंपनी एसएस रिटेल भी है। कंपनी का आईपीओ 16 सितंबर से 18 सितंबर तक खुला रहेगा। दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों को ग्रे मार्केट से अच्छी खबर आई है। जीएमपी इस समय 100 रुपये से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
यह एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। आईपीओ के जरिए कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। आईपीओ में ओएफएस और फ्रेश शेयर दोनों शामिल है। फ्रेश इश्यू के जरिए यह कंपनी 360 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 140 करोड़ रुपये के शेयर बेच रही है।
क्या है प्राइस बैंड? (SS Retail IPO Price band)
एसएस रिटेल आईपीओ का प्राइस बैंड 403 रुपये से 424 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 35 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14840 रुपये का इनवेस्टमेंट करना ही होगा। बता दें, आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ की स्थिति मजबूत? (SS Retail IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 106 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 25 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ ग्रे मार्केट में इस समय सबसे मजबूत स्थिति में है। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 30 रुपये प्रति शेयर रहा है।
आईपीओ में किसके लिए कितना हिस्सा?
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकमत 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।
क्या करती है कंपनी
यह कंपनी 9 साल पुरानी है। इस कंपनी की स्थापना 2016 में हुई थी। कंपनी मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और गुजरात में ऑपरेट कर रही है। कंपनी एसएस मोबाइल. मोबाइल एक्सचेंज वाला और दी मोबाइल स्पेस ब्रांड नाम से ऑपरेट कर रही है।
वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी ने Olineo Nexus India Private Limited में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल किया था। मौजूदा समय में कंपनी के पास कुल 689 कर्मचारी हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




