Home LIFESTYLE NEWS HINDI 100 kg से 58 तक! जरीन खान ने घटाया 42 किलो वजन,...

100 kg से 58 तक! जरीन खान ने घटाया 42 किलो वजन, जानें पूरे दिन का डाइट प्लान

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का वजन कभी 100 किलो के करीब हुआ करता था। लेकिन प्रॉपर डाइट और वर्कआउट के साथ उन्होंने अपना वजन घटाकर सिर्फ 58 किलो तक कर लिया है। इस दौरान उन्होंने क्या डाइट फॉलो की और क्या फिटनेस रूटीन अपनाया, आइए जानते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने अपनी एक्टिंग और लुक्स के अलावा वेट लॉस जर्नी को ले कर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। एक समय था जब एक्ट्रेस का वजन 100 किलो हुआ करता था। अपनी डेब्यू फिल्म वीर के दौरान भी उन्हें अपने बढ़े हुए वजन के कारण लोगों का क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा था। हालांकि जरीन रुकी नहीं, बल्कि उन्होंने खुद पर काम करना शुरू किया। उनके हार्ड वर्क का नतीजा था कि 100 किलो से घटकर उनका वजन महज 58 किलो रह गया। जरीन की प्रेरणादायक वेट लॉस जर्नी में उनकी डाइट और वर्कआउट ने अहम भूमिका निभाई। जरीन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में वो बेहद सख्त डाइट अपनाती थीं और कभी कभार तो सिर्फ लिक्विड डाइट पर रहती थीं। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समझ आया कि भूखा रहने के बजाए बैलेंस डाइट और ओवरऑल फिटनेस पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।

100 किलो से 58 मिलो तक कैसे पहुचीं जरीन खान?

जरीन खान की वेट लॉस जर्नी में उनके वर्कआउट रुटीन का अहम रोल रहा है। इसके लिए उन्होंने नियमित रूप से योग, एक्सरसाइज, स्विमिंग और जॉगिंग जैसी एक्टिवीज को अपनाया। साथ ही पिलाटेस और वेट ट्रेनिंग को भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाया। उनकी ट्रेनिंग में फिटनेस एक्सपर्ट यास्मीन कराचीवाला की अहम भूमिका रही है, जिन्होंने जरीन के वेट लॉस के साथ-साथ उनकी ओवरऑल फिटनेस को भी ध्यान में रखा।

वेट लॉस के लिए ये डाइट अपनाती थीं जरीन खान

वेट लॉस के लिए सिर्फ वर्कआउट ही नहीं, डाइट का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। जरीन ने अपने कई इंटरव्यूज में बताया है कि शुरुआत में वो क्रैश डाइट या कभी-कभार तो लिक्विड डाइट तक करती थीं। लेकिन बाद में उन्होंने बैलेंस डाइट पर फोकस किया, जो वेट लॉस के लिए सही एप्रोच है। उनकी डाइट कुछ इस प्रकार से रही।

1) सुबह उठते ही एक लीटर पानी पीना

जरीन सुबह उठते ही सबसे पहले एक लीटर पानी पीती हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने में भी मदद मिलती है। सुबह उठते ही पानी पीने से पेट भी अच्छी तरह से साफ होता है।

2) प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता

जरीन का ब्रेकफास्ट प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। वो दो अंडे खाती हैं, साथ में एक छोटा कटोरी ओट्स भी लेती हैं। इससे उनका पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

3) मिड मॉर्निंग स्नैक में फ्रूट्स

लंच से पहले मिड मॉर्निंग स्नैक में वो कोई भी मौसमी फल खाती हैं, साथ ही नारियल पानी पीना भी पसंद करती हैं।

4) लंच में खाती हैं ब्राउन राइस

रिपोर्ट्स की मानें तो जरीन के लंच में ब्राउन राइस, दाल और उबली हुई सब्जियां शामिल होती हैं। साथ ही प्रोटीन सोर्स के तौर पर बोनलेस ग्रिल्ड चिकन भी उनके लंच का हिस्सा होता है।

5) शाम को नट्स या सूप

शाम की हल्की भूख के लिए नट्स और स्प्राउट जैसे विकल्प लिए जा सकते हैं। कभी-कभार नारियल का पानी और सूप भी हल्की भूख को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर को पोषण भी मिल जाता है।

6) डिनर में हल्का और प्रोटीन से भरपूर खाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक जरीन डिनर में कुछ हल्का और प्रोटीन से भरपूर खाना पसंद करती हैं। उनकी डाइट में आमतौर पर उबली हुई सब्जियां और ग्रिल्ड चिकन जैसी चीजें शामिल होती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN