Home BUSINESS NEWS HINDI 100 रुपये की SIP से भी बन सकते हैं करोड़पति, जानें कितने...

100 रुपये की SIP से भी बन सकते हैं करोड़पति, जानें कितने साल में पूरा होगा सपना? बस एक शर्त

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How To choose Best SIP: आज के समय में SIP एक लोकप्रिय इनवेस्टमेंट विकल्प के तौर पर उभरा है। बड़ी संख्या में निवेशक एसपीआई के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर रहे हैं। लॉन्ग टर्म में एसआईपी से एक बड़ा फंड बनाया जा सकता है। अगर आप भी रिटायरमेंट प्लान को लेकर चिंतित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रोजाना 100 रुपये की एसआईपी के करके भी करोड़पति बना जा सकता है।

रोजाना 100 रुपये का निवेश

अगर कोई व्यक्ति रोजाना 100 रुपये का निवेश एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड्स में करता है तो अच्छा रिटर्न लॉन्ग टर्म में पा सकता है। यानी हर महीने 3000 रुपये का निवेश करना होगा। ऐसा लगातार 25 साल करने पर निवेशकों को तगड़ा फायदा हो सकता है।

मान लेते हैं जिस म्यूचुअल फंड में व्यक्ति ने पैसा लगाया है उसे 10 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है। ऐसे में 25 साल के दौरान 9 लाख रुपये के निवेश पर 30.80 लाख रुपये का रिटर्न वह व्यक्ति पा सकता है। वह कुल 39.80 लाख फंड इकट्ठा कर पाएगा।

12 प्रतिशत रिटर्न पाने की स्थिति में कुल 56.90 लाख रुपये का फंड 25 साल में एसपीआई बना देगा। इस दौरान इनवेस्टर्स को 47.90 लाख रुपये का फायदा होगा।

100 रुपये की SIP से भी बन सकते हैं करोड़पति

15 प्रतिशत रिटर्न अगर एसआईपी के जरिए इनवेस्टर्स को 25 साल में मिलता है तो वह करोड़पति बन जाएगा। इस टाइम पीरियड में कुल 9 लाख रुपये का निवेश होगा। 1.14 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा होगा। बता दें, कुल 1.05 करोड़ रुपये का रिटर्न निवेशक को मिल सकता है।

SIP करते रखें कुछ बातों का ध्यान

अगर आप भी एसआईपी करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। पहली बात तो निरंतरता और सब्र है। दो या चार में एसआईपी के जरिए आप मोटा रिटर्न नहीं पा सकते हैं। आपको 15 से 20 साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन एक बात नोट कर लें कि अगर निरंतरता के साथ पैसा जमा करेंगे तभी फायदा होगा।

एसपीआई करने जा रहे हैं तो कौन सा फंड चुन रहे हैं उसका भी ध्यान जरूर रखें। वह फंड हाउस कौन सी कंपनियों में कितना निवेश कर रहा है। यह भी जरूर चेक करना चाहिए। फंड मैनेजर कौन है। उसके पास कितना अनुभव है। यह सब देखना अच्छा रहता है। इसके अलावा खर्च कितना प्रतिशत हो रहा है। एग्जिट लोड कितना है। यह भी एक निवेशक को एसआईपी शुरू करने से पहले देख लेना चाहिए।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड जोखिमों के अधीन है। किसी भी इनवेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN