Home खेल समाचार Commonwealth Games 2026 LIVE: जूडो में इशरूप नारंग क्वार्टरफाइनल में, यश और...

Commonwealth Games 2026 LIVE: जूडो में इशरूप नारंग क्वार्टरफाइनल में, यश और अवतार हुए बाहर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Commonwealth Games 2026 LIVE: भारतीय एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अंतिम दिन मेडल मैच में उतरेंगे। जूडो एथलीट अवतार और यश आखिरी दिन बाहर हो गए हैं।

Commonwealth Games 2026 Live: Commonwealth Games 2026 Live: भारतीय एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भी मेडल मैच में उतरे हैं। भारत शानदार प्रदर्शन के साथ समापन करने की कोशिश में है। रविवार को जूडो स्पर्धा में पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में अवतार सिंह, साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से ‘इप्पोन’ से हारकर बाहर हो गए। यश घांघस भी कमाल नहीं दिखा सके। भारतीय साइकिलिस्ट हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट्स रेस के क्वालीफाइंग दौर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

शनिवार को भारतीय मुक्केबाजी के लिए बेहद यादगार दिन रहा। भारत ने 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते। खेल के दसवें दिन भारत 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य समेत 39 पदक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया । आस्ट्रेलिया के 61 स्वर्ण पदक हैं जबकि इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर है । भारत के पास रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन इस रिकॉर्ड पदक संख्या में और इजाफा करने का मौका होगा। ईशरूप नारंग (महिला 78 किग्रा), अवतार सिंह (पुरुष 100 किग्रा) और यश घंघास (पुरुष 100 किग्रा से अधिक) अभी भी पदक की दौड़ में बने हुए हैं।

जूडो में नारंग ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

भारत की जूडो खिलाड़ी इशरूप नारंग ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के महिला -78 किग्रा वर्ग में स्कॉटलैंड की निकोल वुड को गोल्डन स्कोर में हराकर राउंड ऑफ 16 जीत लिया और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। अवतार सिंह जूडो में पुरुषों के 100 किग्रा में माइकल से हारकर बाहर हो गए हैं। भारत के यश घांघस का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सफर पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस से हारने के बाद खत्म हो गया।

मुक्केबाजों ने किया रिंग में कमाल :

मौजूदा विश्व चैम्पियन जैसमीन लंबोरिया (57 किलो) , प्रीति पवार (54 किलो), साक्षी चौधरी (51 किलो) , अरूंधति चौधरी (70 किलो) , प्रिया घंघास (60 किलो) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वजन वर्गों में स्वर्ण पदक जीते । वहीं ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।

पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किलो) और अंकुश (70 किलो) ने स्वर्ण पदक जीते जबकि 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह और 90 प्लस किलो स्पर्धा में नरेंदर बेरवाल ने रजत पदक जीता । इससे पहले भारत ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 में मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीते थे ।

जूडो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन :

जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने महिलाओं के 63 किग्रा से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का इस स्पर्धा में ऐतिहासिक अभियान जारी रखा। यह जूडो में भारत का रिकॉर्ड चौथा पदक है। भारत के इस ऐतिहासिक अभियान की अगुआई हर्ष सिंह (पुरुष 60 किग्रा) और अस्मिता डे (महिला 48 किग्रा) ने की। दोनों अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो प्रतियोगिता में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने। यामिनी मौर्य ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत के रिकॉर्ड पदक अभियान में अपना योगदान दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN