Home rss business hindi 10000 रुपये की SIP पर 2.56 करोड़ रुपये का रिटर्न, इस Mutual...

10000 रुपये की SIP पर 2.56 करोड़ रुपये का रिटर्न, इस Mutual Fund ने किया कमाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

BSE Midcap SIP: कोई भी रिटेल निवेशक जब एसआईपी करता है तो वह लॉन्ग टर्म में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न बनाने की कोशिश करता है। HSBC Midcap Fund ने 22 साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। 10,000 रुपये की मंथली एसआईपी करने वाले इनवेस्टर्स आज इस फंड से 2.56 करोड़ रुपये बना चुके हैं। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार HSBC Midcap Fund का CAGR 24.13 प्रतिशत रहा है। जोकि शानदार है।

यह स्कीम 9 अगस्त 2004 को लॉन्च की गई थी। स्कीम को वैल्यू रिसर्च ने फाइव स्टार रेटिंग दी है। वहीं, मॉर्निंग स्टार ने 4 स्टार रेटिंग दी है। रिटर्न देने के मामले में यह फंड अपनी कैटगरी में टॉप किया है। बीते 3 महीने में फंड का कुल रिटर्न 8.01 प्रतिशत रहा है। जोकि बेंचमार्क इंडेक्स के 3.91 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में दोगुना है। इस कैटगरी का औसतन रिटर्न 6.53 प्रतिशत रहा है। बता दें, बीते 6 महीने में फंड ने निवेशकों को 19.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि बेंचमार्क के 7.98 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है। वहीं, कैटगरी का औसतन रिटर्न इस दौरान 10.27 प्रतिशत रहा है।

1 साल में HSBC Midcap Fund ने दिया 22 प्रतिशत का रिटर्न

बीता एक साल भले ही शेयर बाजार में निवेशकों के लिए काफी उतार और चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन यह फंड निवेशकों को यहां भी निराश नहीं किया है। पिछले एक साल में 22 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को मिला है। बेंचमार्क इस दौरान 9.97 प्रतिशत और कैटगरी औसत 9.59 प्रतिशत रहा है। बता दें, 3 साल में फंड ने निवेशकों को 24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

बीते 10 साल का रिकॉर्ड

2018 में फंड को 12.03 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, 2019 में 0.15 प्रतिशत और 2025 में 1.35 प्रतिशत की गिरावट इस फंड में देखने को मिली थी। 2017 में 52.33 प्रतिशत का रिटर्न, 2023 में 40.01 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2024 में फंड 39 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2021 में 30.39 प्रतिशत, 2020 में 19.05 प्रतिशत और 2016 में 9.79 प्रतिशत का रिटर्न इस फंड ने निवेशकों को दिया है।

मिडकैप कैटगरी में कुल 25 फंड्स ने 5 साल का टाइम पीरियड पूरा किया है। इसमें से सहसे अधिक रिटर्न मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ने ही दिया है। इसके बाद HSBC Midcap Fund का नंबर आता है। जिसने 5 साल में 19.13 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN