Home rss business hindi EPFO कब तक देता है ब्याज? 30 साल की उम्र में रिटायर...

EPFO कब तक देता है ब्याज? 30 साल की उम्र में रिटायर होने पर क्या 58 तक मिलेगा फायदा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

EPFO latest Updates: प्राइवेट सेक्टर में कई कर्मचारी ऐसे होते हैं जो समय से पहले ही नौकरी छोड़ देते हैं ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नौकरी छोड़ते ही कर्मचारियों को EPFO की तरफ से ब्याज मिलना बंद हो जाता है? अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी एम्पलॉयीज प्रोविडेंट फंड ने दी है।

अगर कोई कर्मचारी 55 साल में अपनी नौकरी को छोड़ रहा है तो उसे 58 साल यानी अगले 3 साल तक ब्याज मिलता रहेगा। वहीं, अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में नौकरी छोड़ता है तो उसे 58 साल की आयु तक ब्याज मिलता रहेगा। इसके आगे कोई भी ब्याज जमा नहीं होगा।

कब EPFO ब्याज देना बंद करता देता है?

सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार ईपीएफओ की तरफ से 58 साल की उम्र तक ब्याज दिया जाता है। मौजूदा समय में अगर कोई ईपीएफ अकाउंट खुल जाता है तो उस पर 58 साल की उम्र तक ब्याज मिलेगा। बता दें, अगर कर्मचारी 60 साल की उम्र में रिटायर होता है तो उसे 60 साल तक ब्याज मिलेगा। वहीं, अगर 63 साल पर रिटायर करता है तो उसे तब तक ब्याज दिया जाएगा।

लेकिन अगर 55 साल पर या फिर 58 साल या 50 साल पर व्यक्ति रिटायरमेंट लेता है तो उसे 58 साल तक ही ब्याज मिलेगा।

EFPO 3.0 में अनेको सुविधाएं

ईपीएफओ की तरफ से तेज सेटलमेंट की सर्विसेज शुरू की जाने वाली है। आने वाले समय में सब्सक्राइबर्स एटीएमस से पैसा निकाल पाएंगे। वहीं, यूपीआई से अपने फंड को एक्सेस कर पाएंगे। जिससे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करना और भी आसान हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN