Source :- LIVE HINDUSTAN
एसर ने भारतीय बाजार में Acer Iconia Tab 11 5G और Acer Iconia Tab 12 5G नाम के दो टैबलेट मॉडल लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है। टैब 12 5G में 10,000mAh की बैटरी है। किस मॉडल में क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
नया टैबलेट खरीदने का प्लान है, तो एसर के नए मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। एसर ने भारतीय बाजार में Acer Iconia Tab 11 5G और Acer Iconia Tab 12 5G को लॉन्च किया है। नए एसर टैबलेट में 90 हर्ट्ज डिस्प्ले है। इनमें मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8GB रैम है। Iconia Tab 11 5G में 10.95-इंच का डिस्प्ले है, जबकि Iconia Tab 12 5G में ज्यादा रिजॉल्यूशन वाली बड़ी 12.2-इंच की स्क्रीन है। दोनों मॉडल में एक्सपैंडेबल स्टोरेज और फिंगरप्रिंट रिकग्निशन की सुविधा भी है। कितनी है कीमत और इनमें क्या खास है, चलिए बताते हैं…
भारत में Acer Iconia Tab 11 5G की कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है।
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
भारत में Acer Iconia Tab 11 5G की कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है। यह खास तौर पर Flipkart और Acer E-store पर उपलब्ध होगा। वहीं, भारत में Acer Iconia Tab 12 5G की कीमत 26,990 रुपये से शुरू होती है। इसे Flipkart, Amazon, Acer Exclusive स्टोर्स और Acer ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Acer Iconia Tab 11 5G, Tab 12 5G की खासियत
एसर आइकोनिया टैब 11 5G में 10.95-इंच (1920×1200 पिक्सेल) फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। आइकोनिया टैब 12 5G मॉडल में 2400×1600 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 400 निट्स ब्राइटनेस और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 12.2 इंच का बड़ा आईपीएस डिस्प्ले है।
दोनों टैबलेट मीडियाटेक MT8755 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं, जिसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए दो आर्म कॉर्टेक्स-A76 कोर और 2 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए छह कॉर्टेक्स-A55 कोर शामिल हैं। इन्हें 8GB मेमोरी और 128GB या 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए, एसर आइकोनिया टैब 11 और आइकोनिया टैब 12, दोनों 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी को सपोर्ट करते हैं।
एसर का कहना है कि उसके नए डिवाइस कीबोर्ड फ्लिप कवर और स्टाइलस को सपोर्ट करते हैं, और इसमें कीबोर्ड एक्सेसरी के जरिए डॉकिंग सपोर्ट भी मिलता है। दोनों मॉडल में फिंगरप्रिंट रिकग्निशन की सुविधा भी है। कैमरे की बात करें तो, इनमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। आइकॉनिया टैब 11 5G में 13-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है, जबकि आइकॉनिया टैब 12 5G में 16-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। आइकॉनिया टैब 12 5G में 10,000mAh की बैटरी है। डाइमेंशन की बात करें तो, आइकॉनिया टैब 11 5G का साइज 261.74×177.68×7.95 एमएम है।
Amazon पर मिल रहे इन टैबलेट पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



