Home - iPhone Duo को पहली बार खोलते ही दिखेगा ग्राहक का नाम, स्पेशल...

iPhone Duo को पहली बार खोलते ही दिखेगा ग्राहक का नाम, स्पेशल डेमो देने की तैयारी में जुटी Apple

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone Duo अपनी डिजाइन से ज्यादा अपनी कीमत को लेकर सुर्खियों में है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये होगी। 23 अक्टूबर से इसकी बिक्री शुरू होगी। इससे पहले कंपनी कुछ चुनिंदा स्टोर्क पर इसका डेमो दिखाने की योजना भी बना रही है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Apple ने पिछले महीने की शुरुआत में भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, iPhone Duo पेश किया। हालांकि यह फोन अभी दुकानों में उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऐप्पल 23 अक्टूबर को इसकी आधिकारिक बिक्री से पहले बड़े पैमाने पर रिटेल तैयारियों में जुट गई है। प्री-ऑर्डर इस शुक्रवार, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे, लेकिन खरीदारों को तेजी दिखानी होगी, क्योंकि प्रोडक्शन में देरी के कारण लॉन्च के समय स्टॉक सीमित रहने की उम्मीद है। खबर है कि कंपनी यूएस के चुनिंदा स्टोर्स पर इसका डेमो दिखना की तैयारी कर रही है।

US में ऐप्पल स्टोर से iPhone Duo खरीदने वाले कुछ ग्राहकों को इसकी शुरुआती सेटअप स्क्रीन पर अपना नाम कस्टमाइज करने का मौका मिलेगा।

स्क्रीन खोलते ही दिखेना ग्राहक का नाम

US में ऐप्पल स्टोर से इसे खरीदने वाले कुछ कस्टमर्स को इसकी शुरुआती सेटअप स्क्रीन पर अपना नाम कस्टमाइज करने का मौका मिलेगा। गुरमन के अनुसार, “ऐप्पल के रिटेल स्टोर्स में डिवाइस के बूट (शुरुआती प्रोसेस) को कस्टमाइज करने का सिस्टम होगा,” जिससे iPhone Duo पहली बार चालू होने पर यूजर का नाम वाला ग्रीटिंग दिखाएगा। गुरमन का कहना है कि यह फीचर सिर्फ iPhone Duo के लिए होगा और यह इंग्लिश और स्पैनिश दोनों भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

रिटेस स्टोर में डेमो यूनिट्स भेज रहा ऐप्पल

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपने हालिया ‘पावर ऑन’ न्यूजलेटर में बताया है कि ऐप्पल यह सुनिश्चित करना चाहता है कि जब लोग ऐप्पल स्टोर में आएं, तो उनकी नजर नए फोल्डिंग फोन पर जरूर पड़े। ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खुद इस्तेमाल करके देख सकें, इसके लिए कंपनी अपने रिटेल स्टोर पर बहुत बड़ी संख्या में डेमो यूनिट भेज रही है।

न्यूयॉर्क में ऐप्पल के फिफ्थ एवेन्यू फ्लैगशिप स्टोर में सबसे बड़ा रोलआउट होगा, जहां ग्राहकों के लिए हैंड्स-ऑन सेशन और स्टोर डिस्प्ले के लिए 150 से ज्यादा डेमो यूनिट्स आएंगी, साथ ही एक अलग डेडिकेटेड सेक्शन भी होगा। क्यूपर्टिनो में ऐप्पल पार्क विजिटर सेंटर को लगभग 100 यूनिट्स मिलेंगी, जबकि शिकागो, लॉस एंजिल्स और मैनहट्टन के बड़े स्टोर्स में से हर एक को 30 से 40 डिवाइस मिलेंगी। आम ऐप्पल स्टोर्स को औसतन लगभग 20 यूनिट्स मिलेंगी, जिसका मतलब है कि छोटे आउटलेट्स पर जाने वाले खरीदारों को डिवाइस पाने के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

फोल्डिंग डिजाइन को दिखाने के लिए खास जोन

फोल्डिंग डिजाइन को खास दिखाने के लिए ऐप्पल अपने स्टोर्स के किनारे “द एवेन्यू” नाम के अलग डिस्प्ले एरिया बना रहा है। कई बड़े फ्लैगशिप स्टोर्स में बीच में स्पॉटलाइट टेबल भी लगाए जाएंगे, जिन पर खास फिक्स्चर होंगे ताकि फोन को मोड़ने और खोलने का तरीका आसानी से दिखाया जा सके।

इसके अलावा एप्पल खास मैगसेफ स्टैंड लगाने वाला है, जिनमें खुला हुआ iPhone Duo दो स्टैंडर्ड iPhone के बगल में रखा जाएगा। इस सेटअप से ग्राहक आसानी से स्क्रीन साइज की तुलना कर सकेंगे और फोल्डेबल फोन के स्टैंडबाय मोड को भी आजमा सकेंगे।

iPhone Duo की कीमत और खासियत

iPhone Duo में अंदर की तरफ 7.6-इंच की फोल्डिंग मेन स्क्रीन और बाहर की तरफ 5.4-इंच की कवर स्क्रीन है। यह ऐप्पल के लेटेस्ट A20 Pro प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 12GB रैम, 256GB बेस स्टोरेज और नया iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए, इसके पिछले हिस्से में डुअल 48-मेगापिक्सेल कैमरा सेटअप है। भारत में, iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी और इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये होगी।

Amazon पर मिल रहे इन iPhones पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN