Home - 10000mAh बैटरी वाले Vivo S2 FE की कल पहली सेल, मिलेंगे बैंक...

10000mAh बैटरी वाले Vivo S2 FE की कल पहली सेल, मिलेंगे बैंक डिस्काउंट और कई ऑफर्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo S2 FE की पहली सेल 20 अक्टूबर से शुरू होगी। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। आइए आपको ऑफर्स की जानकारी देते हैं।

बड़ी 10000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए Vivo S2 FE की पहली सेल 20 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। कंपनी का यह 5G स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स पर ग्राहकों को कई लॉन्च ऑफर्स भी दे रही है।

Vivo S2 FE की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Vivo S2 FE के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 42,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Stellar Green, Zen White और Titan Black कलर ऑप्शन में आता है। इसकी बिक्री Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी।

ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा बैंक कार्ड और पेमेंट विकल्पों पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक या 10 प्रतिशत तक एक्सचेंज बोनस का लाभ मिल सकता है। ऑनलाइन खरीदारी पर चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा, ग्राहकों को छह महीने के लिए 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे मिल सकते हैं। ऑफर्स की उपलब्धता प्लेटफॉर्म और नियमों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

10000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Vivo S2 FE का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 10000mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इतनी बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए काम की हो सकती है जो लगातार वीडियो देखते हैं, गेमिंग करते हैं या लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई करीब 8.69mm और वजन लगभग 225 ग्राम है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर भी दमदार

फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है। इससे वीडियो देखने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है। अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। फोन में मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हीट मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर भी दिया गया है।

50MP कैमरा और मजबूत बिल्ड

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 FE में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो तय परिस्थितियों में धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है। इसके अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, Bluetooth 5.4 और USB Type-C कनेक्टिविटी शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN