Source :- LIVE HINDUSTAN
दिवाली पर धूम मचाने के लिए स्पीकर खरीदने का प्लान है, तो Blaupunkt का नया मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। कंपनी 100W साउंड वाला Rock & Roll Rhythm पार्टी स्पीकर लेकर आई है। इसमें ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन और माइक भी मिलता है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Blaupunkt Rock & Roll Rhythm Party Speaker: पूरे देश में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है और अब लोग दिवाली पर धूम मचाने के लिए तैयारी में जुट गए है। अगर आप भी इस दिवाली मस्ती धमाल और धूम मचाने के लिए पावरफुल स्पीकर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। पॉपुलर ब्रांड ब्लौपंकट ने भारत में अपनी ‘रॉक एंड रोल’ सीरीज का विस्तार करते हुए, अपना नया पार्टी स्पीकर ‘रॉक एंड रोल रिदम’ लॉन्च करने की घोषणा की है। जश्न के माहौल में दमदार साउंड और एंटरटेनमेंट लाने के लिए डिजाइन किए गए इस नए स्पीकर में 100W ऑडियो आउटपुट, कराओके की सुविधा, डायनामिक लाइटिंग और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
Blaupunkt लाया 100W का Rock & Roll Rhythm पार्टी स्पीकर। अमेजन पर इसकी कीमत 7,999 रुपये है।
कंपनी का कहना है कि ‘रॉक एंड रोल रिदम’ हाउस पार्टी, फैमिली फंक्शन्स, आउटडोर सेलिब्रेशन और कराओके नाइट्स के लिए एकदम परफेक्ट है, खासकर फेस्टिव सीजन में चार चांद लगाने के लिए। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं…

दमदार बास के साथ 100W का पावरफुल साउंड
रॉक एंड रोल रिदम पोर्टेबल पार्टी स्पीकर एक शक्तिशाली 100W साउंड सिस्टम है जिसमें डुअल वूफर और हाई कैपेसिटी वाले ट्वीटर लगे हैं। इसके तीन-ड्राइवर कॉन्फिगरेशन को डीप बास, क्लियर वोकल्स और बैलेंस्ड मिड्स और हाई फ्रीक्वेंसी को वितरित करने के लिए बनाया गया है, जो इसे अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल के लिए परफेक्ट बनाता है। चाहे एनर्जेटिव पार्टी ट्रैक, बॉलीवुड हिट, या अकॉस्टिक म्यूजिक बजाना हो, स्पीकर को रिच और आकर्षक साउंड देने के लिए डिजाइन किया गया है।

माइक्रोफोन के साथ कराओके मनोरंजन
सिर्फ गाने बजाने से कहीं आगे बढ़कर, ‘रॉक एंड रोल रिदम’ में कराओके सेशन के लिए एक माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसकी ऑडियो तकनीक को इस तरह सेट किया गया है कि आवाज और बैकग्राउंड म्यूजिक के बीच सही बैलेंस बना रहे, जिससे यूजर्स गाने का शानदार अनुभव ले सकें। इस खूबी की वजह से, यह स्पीकर पार्टियों, फैमिली फंक्शन्स और सोशल गैदरिंग के लिए मनोरंजन का एक बेहतरीन साथी बन जाता है।
10 घंटे तक का प्लेबैक
लंबे समय तक मनोरंजन के लिए डिजाइन किए गए इस स्पीकर में 3600mAh की रिचार्जेबल बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह लगातार 10 घंटे तक का प्लेबैक देती है। बैटरी से चलने वाला यह डिजाइन यूजर्स को लंबे समय तक अपने पसंदीदा म्यूजिक का आनंद लेने की सुविधा देता है, जिससे यह घर के अंदर और बाहर, दोनों तरह के आयोजनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है।
छह EQ मोड और आठ डायनामिक लाइटिंग इफेक्ट
‘रॉक एंड रोल रिदम’ में छह खास इक्वलाइजर मोड दिए गए हैं: नॉर्मल, रॉक, पॉप, जैज, क्लासिक और कंट्रीसाइड। यूजर EQ बटन का इस्तेमाल करके आसानी से इन सेटिंग के बीच स्विच कर सकते हैं और अपनी पसंद के संगीत के हिसाब से सुनने के अनुभव को कस्टमाइज कर सकते हैं। पार्टी के माहौल को और शानदार बनाने के लिए, इस स्पीकर में आठ डायनामिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं। इनकी मदद से यूजर अलग-अलग विजुअल इफेक्ट चुन सकते हैं, जो म्यूजिक और पार्टी के मूड के साथ एकदम सही मेल खाते हैं।
कनेक्टिविटी के ढेर सारे ऑप्शन
बेहतर सुविधा के लिए, ‘रॉक एंड रोल रिदम’ में ब्लूटूथ, औक्स इनपुट, यूएसबी, टीएफ कार्ड, एफएम रेडियो, माइक्रोफोन इनपुट और ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। ये ऑप्शन यूजर को अलग-अलग सोर्स से म्यूजिक का आनंद लेने की सुविधा देते हैं, और TWS फीचर की मदद से आप बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए कम्पैटिबल स्पीकर्स को आपस में जोड़ सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता
ब्लौपंकट रॉक एंड रोल रिदम, अमेजन इंडिया और ब्लौपंकट ऑडियो इंडिया की वेबसाइट पर लिस्टेड है। अमेजन पर इसकी कीमत 7,999 रुपये है। कंपनी की वेबसाइट पर यह 9,990 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है।
Amazon पर मिल रहे इन पार्टी स्पीकर्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




