Source :- LIVE HINDUSTAN
ऑनर ने पिछले साल 24 सितंबर को मलेशियाई बाजार में अपना Honor X9d 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, और इस साल कंपनी उसी तारीख (24 सितंबर) को अपना Honor X9e Pro 5G लॉन्च करेगी। अपकमिंग फोन में क्या खास होगा, चलिए बताते हैं…
Honor तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब ब्रांड लाइनअप ने Honor X9e Pro 5G को जोड़ने जा रहा है। बता दें कि, पिछले साल, ऑनर ने 24 सितंबर को मलेशियाई बाजार में अपना Honor X9d 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, और इस साल कंपनी उसी तारीख (24 सितंबर) को अपना Honor X9e Pro 5G लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसका टीजर भी शेयर किया है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
Honor X9e Pro 5G चार कलर ऑप्शन में आएगा: रॉयल पर्पल, रेडिश ब्राउन, डॉन गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक।
Honor X9e Pro 5G का लॉन्च कंफर्म: मलेशिया में लॉन्च की पुष्टि
Honor X9e Pro 5G स्मार्टफोन मलेशिया में 24 सितंबर को दोपहर 3 बजे (लोकल टाइम) लॉन्च होगा। यह डिवाइस चार कलर ऑप्शन में आएगा: रॉयल पर्पल, रेडिश ब्राउन, डॉन गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक। पर्पल और रेडिश ब्राउन वेरिएंट में लेदर फिनिश वाला रियर पैनल है। इस डिवाइस में एक गोल कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश है।
कैमरा मॉड्यूल पर ‘AI VISION CAMERA’ और ‘MATRIX 108MP X SERIES’ की ब्रांडिंग है। इससे यह कंफर्म होता है कि डिवाइस में 108MP का रियर कैमरा होगा। टीजर इमेज से पता चलता है कि अपकमिंग फोन मजबूत बॉडी और टफ ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं। कंपनी अगले हफ्ते इस डिवाइस की डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन्स और मलेशिया में इसकी कीमत का खुलासा करेगी।

फिलहाल, आइए मौजूदा Honor X9d 5G के स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं
मलेशिया में पेश किया गया Honor X9d 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट से लैस है, और यह एड्रेनो 810 जीपीयू के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड मैजिकओएस 9.0 कस्टम स्किन पर चलता है, और इसे दो कॉन्फिगरेशन – 12GB/256GB और 12GB/512GB में लॉन्च किया गया है। 12GB ऑनर रैम टर्बो फीचर के साथ, कुल रैम को 24GB (12GB बिल्ट-इन + 12GB वर्चुअल) तक बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.79 इंच का एमोलेड पैनल दिया गया है। साथ ही, यह डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गैमट, 1.07 बिलियन कलर्स, 2640×1200 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 800 निट्स (टिपिकल)/1800 निट्स (HBM)/6000 निट्स (APL टाइप) ब्राइटनेस रेट और आई कम्फर्ट टेक्नोलॉजी (आई कम्फर्ट/सर्कैडियन नाइट डिस्प्ले/डायनामिक डिमिंग/3840Hz अल्ट्रा-हाई फ्रीक्वेंसी) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, स्क्रीन के लिए एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
इसके कैमरों की बात करें तो इसमें 108MP का डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। यह 4K वीडियो शूटिंग, 10x डिजिटल जूम, OIS स्टेबलाइजेशन और 12000×9000 पिक्सेल इमेज/3840×2160 पिक्सेल वीडियो रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा भी है, जो डिस्प्ले पर बीच में बने पंच-होल कैमरा कटआउट में लगा है।
बैटरी की बात करें तो, फोन में 8300mAh का दमदार बैटरी है और यह 66W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, इस स्मार्टफोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। यह फोन IP66/IP68/IP69/IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




