Home - 108MP कैमरा, 3x जूम, 7000mAh बैटरी और Water Touch टेक्नोलॉजी के साथ...

108MP कैमरा, 3x जूम, 7000mAh बैटरी और Water Touch टेक्नोलॉजी के साथ आया Motorola का दमदार फोन

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक कंपनी मोटोरोला ने Moto G47 Power को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 108MP का रियर कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ डिस्प्ले मिलता है। जानें इसकी कीमत और सभी फीचर्स:

Motorola का दमदार कैमरा और बैटरी वाला नया फोन Moto G47 Power को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 108MP का रियर कैमरा, 7000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन है। यानी फोन में फोटोग्राफी के साथ-साथ बड़ी बैटरी भी मिल जाएगी। इसमें Water Touch टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे हाथ या स्क्रीन गीली होने पर भी फोन की स्क्रीन टच करने पर बेहतर तरीके से काम कर सकती है। आइए जानते हैं Moto G47 Power के फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल।

Moto G47 Power की कीमत और उपलब्धता

Motorola Moto G47 Power को ब्रिटेन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 299.99 पाउंड रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 36,000 रुपये बैठती है। फोन को Pantone Nautical Blue, Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसलिए भारतीय यूजर्स को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Moto G47 Power में मिलेंगे ये खास फीचर्स

7000mAh की बड़ी बैटरी, दूसरे फोन भी कर सकेंगे चार्ज

Moto G47 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 30W TurboPower वायर्ड चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

108MP का कैमरा और 3x लॉसलेस जूम

फोटोग्राफी के लिए Moto G47 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.7 अपर्चर वाला 108MP का मुख्य कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन के मैंन कैमरे में 3x जूम का सपोर्ट भी है। यह फीचर फोटो खींचते समय सब्जेक्ट को करीब से कैप्चर करने में मदद कर सकता है।

120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की स्क्रीन

Moto G47 Power में 6.67 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 1604×720 पिक्सल यानी HD+ है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है। इसमें Water Touch टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिसका मकसद स्क्रीन या उंगलियां गीली होने पर टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाए रखना है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

Dimensity 6300 प्रोसेसर और 1TB तक स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए Motorola ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। अगर फोन की 128GB स्टोरेज कम पड़ती है, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।सॉफ्टवेयर की बात करें तो Moto G47 Power Android 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ आता है।

IP64 रेटिंग और Dolby Atmos वाले स्पीकर

फोन में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। Moto G47 Power को IP64 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही फोन को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है। Moto G47 Power फोन OPPO K14 5G, OPPO K13 5G, Moto G57 Power और Motorola Edge 70 Fusion जैसे स्मार्टफोन के साथ मुकाबला सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN