Home rss business hindi 11 साल बाद बोनस शेयर दे रही कंपनी, 30 नवंबर है रिकॉर्ड...

11 साल बाद बोनस शेयर दे रही कंपनी, 30 नवंबर है रिकॉर्ड डेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है और इसके लिए 30 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय कर दी गई है
  • बता दें कि टेक महिंद्रा करीब 11 साल बाद अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है
  • इससे पहले कंपनी ने मार्च 2015 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे

Tech Mahindra Bonus shares: शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 नवंबर को आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। इसकी वजह कंपनी का 1:1 बोनस शेयर है। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है और इसके लिए 30 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय कर दी गई है। बता दें कि टेक महिंद्रा करीब 11 साल बाद अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने मार्च 2015 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। गुरुवार के कारोबारी सेशन में टेक महिंद्रा का शेयर 3.33% की तेजी के साथ 1,854.80 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर 3.5% तक चढ़कर 1,858 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।

टेक महिंद्रा बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट

टेक महिंद्रा ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 30 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इस तारीख के आधार पर यह तय होगा कि किन निवेशकों को बोनस शेयर मिलेंगे। T+1 सेटलमेंट नियम के मुताबिक, शुक्रवार 27 नवंबर शेयर खरीदने की आखिरी तारीख है। यानी जो निवेशक इस दिन तक शेयर खरीदकर रिकॉर्ड डेट पर एलिजिबल होंगे, उन्हें बोनस शेयर का फायदा मिल सकता है। कंपनी के मुताबिक, 1 दिसंबर 2026 को बोनस शेयर अलॉट किए जाएंगे। वहीं, 2 दिसंबर से ये शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

1:1 बोनस शेयर का मतलब

टेक महिंद्रा ने 1:1 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि निवेशकों के पास कंपनी का जितना शेयर पहले से है, उतने ही अतिरिक्त शेयर मुफ्त में दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास टेक महिंद्रा के 100 शेयर हैं, तो बोनस के बाद उसे 100 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। इस तरह उसके कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी।

कंपनी के मुनाफे में 32% से ज्यादा की बढ़ोतरी

टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 32.74% बढ़कर 1,585.6 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 1,194.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, कंपनी की ऑपरेशन से होने वाली कमाई भी 15.6% बढ़कर 16,180.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल इसी अवधि में यह 13,994.9 करोड़ रुपये थी। कंपनी के मुताबिक, कारोबार में बढ़ोतरी, लागत में बचत और रुपये की कीमत में गिरावट से मुनाफे को फायदा मिला है। इसके अलावा टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 15 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN