Home - 11.9 इंच की स्क्रीन, 8GB RAM और 5G वाला Ai+ Nova Tab...

11.9 इंच की स्क्रीन, 8GB RAM और 5G वाला Ai+ Nova Tab जल्द आएगा भारत, लॉन्च से पहले कंपनी ने खुद दी फीचर्स की डिटेल्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत की टेक कंपनी Ai+ अब स्मार्टफोन के बाद टैबलेट मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने भारत में अपने नए Ai+ Nova Tab को जल्द लॉन्च करने की जानकारी टीज कर दी है। फिलहाल कंपनी ने टैबलेट की सटीक लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसके कई जरूरी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। नए टैबलेट में 11.97 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T760 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। टैबलेट की एक और खास बात इसमें मिलने वाला 5G सपोर्ट है। कंपनी ने इसे Flipkart के जरिए बेचने की डिटेल कन्फर्म की है। यह कंपनी का भारत में दूसरा टैबलेट होगा।

Ai+ Nova Tab भारत में जल्द होगा लॉन्च

Ai+ की ओर से जारी माइक्रोसाइट में डिवाइस की कई जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि माइक्रोसाइट पर टैबलेट का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा गया है, लेकिन उसके URL से संकेत मिलता है कि इसे Ai+ Nova Tab नाम से बाजार में उतारा जाएगा। यह कंपनी का भारत में दूसरा टैबलेट होगा। इससे पहले Ai+ ने अप्रैल 2026 में PulseTab को लॉन्च किया था।

11.97 इंच की बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर

Ai+ Nova Tab में 11.97 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्क्रीन 90Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसे फ्लैट स्क्रीन डिजाइन के साथ टीज किया है और स्क्रीन के चारों तरफ गोल किनारों वाला बेजल दिखाई दे रहा है। परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में Unisoc T760 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इस चिपसेट के साथ 8GB RAM दी जाएगी। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

5G और Wi-Fi दोनों का सपोर्ट

Ai+ Nova Tab को कंपनी 5G कनेक्टिविटी के साथ ला रही है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi का सपोर्ट भी मिलेगा। टैबलेट में 5G का होना खास तौर पर उन यूजर्स के लिए काम का हो सकता है जो इसे घर से बाहर भी इंटरनेट के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। Wi-Fi के जरिए घर, ऑफिस या दूसरे हॉटस्पॉट पर इंटरनेट चलाया जा सकेगा।

13MP का रियर कैमरा

फोटोग्राफी और डॉक्यूमेंट स्कैन करने जैसे कामों के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा एक स्क्वायर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा गया है। डिजाइन में पीछे कैमरा मॉड्यूल ऊपर की तरफ दिखाई देता है और बीच में Ai+ की ब्रांडिंग दी गई है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। टैबलेट को कम से कम एक ऑरेंज कलर में टीज किया गया है। कंपनी आगे दूसरे कलर ऑप्शन की जानकारी भी दे सकती है।

कंपनी का दूसरा टैबलेट होगा Nova Tab

Ai+ ने भारतीय बाजार में अपना पहला टैबलेट PulseTab अप्रैल 2026 में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपए थी और इसमें 10.95 इंच का Full HD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Helio G88 चिपसेट, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई थी। इसमें 8,000mAh बैटरी भी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN