Home BUSINESS NEWS HINDI 11700 रुपये तक जाएगा शेयर! आज 5% उछला दाम, किस बात से...

11700 रुपये तक जाएगा शेयर! आज 5% उछला दाम, किस बात से गदगद हैं निवेशक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद Divis Laboratories Ltd के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। उनका मानना है कि 11700 रुपये तक यह स्टॉक पहुंच सकता है। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयर 8321.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 8495 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई भी है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो लेवल 5637.50 रुपये है।

11700 रुपये का टारगेट प्राइस

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस सिटी ने Divis Laboratories Ltd के शेयरों के लिए 11700 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेफरिज और Macquarie ने भी निवेशकों के लिए 10,200 रुपये का टारगेट प्राइस बढ़ाकर सेट कर दिया है। हालांकि, दूसरी तरफ कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने Sell की रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 6925 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

पिछले एक महीने के दौरान Divis Laboratories Ltd के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 36 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, एक साल में पोजीशनल निवेशकों कों कंपनी ने 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

दो साल में इस स्टॉक का दाम 69 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड रखने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 126 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 621 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

Divis Laboratories Ltd के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 65.50 प्रतिशत इजाफा हुआ है। पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 902 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 545 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशनल रेवन्यू पहले क्वार्टर में 3080 करोड़ रुपये रहा था। यह सालाना आधार पर 27.80 प्रतिशत बढ़ा है।

पहली तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 9.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1964 करोड़ रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN