Home BUSINESS NEWS HINDI टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट पर ‘अमेरिका’ का पूरी तरह कब्जा होने वाला...

टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट पर ‘अमेरिका’ का पूरी तरह कब्जा होने वाला है?

1
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में वैसे तो अमेरिकियों का ही दबदबा है, लेकिन इसमें एक मात्र अरबपति फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। इस साल अर्नाल्ट अब तक 47.3 अरब डॉलर गंवा कर 10वें स्थान पर हैं। कभी एलन मस्क को दुनिया के सबसे रईस की कुर्सी से उतारने वाले अर्नाल्ट क्या टॉप-10 में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे? क्या ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट पर पूरी तरह अमेरिकियों का कब्जा हो जाएगा? आइए इन सवालों का जवाब तलाशें…

अरबपतियों की लिस्ट में अभी कौन-कहां है

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में दुनिया के 10 सबसे रईसों में एलन मस्क सबसे ऊपर हैं। पहले से लेकर नौवें स्थान तक टेक जाइंट बैठे हुए हैं। मस्क के करीब 400 अरब डॉलर गंवाने के बावजूद उनकी संपत्ति अभी दूसरे नंबर के अमीर लैरी पेज के 305 अरब डॉलर के दोगुने से अधिक है। मस्क के पास इस समय 684 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

तीसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं। इस अमेरिकन बिलियनेयर की संपत्ति शुक्रवार को एक झटके में 32.3 अरब डॉलर बढ़कर 290 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

चौथे नंबर पर काबिज सर्गी ब्रिन भी अमेरिका से ही आते हैं। इनकी दौल में बीते शुक्रवार 16.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब इनका नेटवर्थ 283 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पांचवें पर माइकल डेल हैं, जिनकी संपत्ति अभी 217 अरब डॉलर है।

इसके बाद छठे पर मार्क जुकरबर्ग हैं और इनका नेटवर्थ 199 अरब डॉलर है। जुकरबर्ग ने इस साल अबतक 34.6 अरब डॉलर गंवाया है। लैरी एलिसन भी इस साल 66 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 181 अरब डॉलर के साथ 7वें नंबर पर हैं।

जेनसेन हुआंग 166 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं। इनकी कुल दौलत 166 अरब डॉलर है। 9वें स्थान पर स्टीव बाल्मर हैं। इनके पास कुल दौलत 163 अरब डॉलर है। इनको इस साल 5.30 अरब डॉलर की चपत लगी है।

तो क्या बर्नार्ड अर्नाल्ट टॉप-10 से बाहर हो जाएंगे?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बर्नार्ड अर्नाल्ट टॉप-10 से बाहर हो जाएंगे? टॉप-10 में कई सालों से अकेले इस गैर-अमेरिकी ने अपना जो दबदबा बनाए रखा है, वह क्या जल्द ही खत्म हो जाएगा? तो जवाब है, हां भी और नहीं भी। क्योंकि, 11वें नंबर पर काबिज वॉरेन बफे की कुल दौलत 145 अरब डॉलर है। बफे और अर्नाल्ट के बीच फासला 16 अरब डॉलर का है।

यह तभी टूटेगा जब अर्नाल्ट की दौलत में कोई बड़ी सेंध लग जाए या बफे की दौलत में अचनाक इतना इजाफा हो जाए कि 16 अरब का फासला मिट जाए। चूंकि, अरबपतियों की दौलत का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों के शेयरों से आता है, इसलिए स्टॉक में कोई भी उतार-चढ़ाव बिलियनेयर इंडेक्स में उथल-पुथल मचा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN